NASA ने एस्टेरायड से डार्ट अंतरिक्षयान की टक्कर के नतीजे किए घोषित, कहा- यह मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण
डिमोरफोस एस्टेरायड से डार्ट अंतरिक्षयान की टक्कर कराने वाले नासा के विज्ञानियों ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने नतीजों को ऐतिहासि ...और पढ़ें

केप कैनावेरल, रायटर: अपनी तरह के पहले अंतरिक्ष अभियान में डिमोरफोस एस्टेरायड से डार्ट अंतरिक्षयान की टक्कर कराने वाले नासा के विज्ञानियों ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने नतीजों को ऐतिहासिक करार दिया। कहा, यह ग्रहों की रक्षा और मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
टेलीस्कोप के जरिए की गई थी निगरानी
प्रभाव से पहले चंद्रमा को अपने मूल क्षुद्रग्रह का चक्कर लगाने में 11 घंटे 55 मिनट का समय लगा। विज्ञानी उम्मीद कर रहे थे कि डिमोरफोस के कक्षा पूरी करने के समय में करीब 10 मिनट की कमी आएगी। लेकिन नेल्सन ने कहा कि समय में 32 मिनट की कमी आई। टक्कर के परिमाणों के गहन अध्ययन के लिए विज्ञानियों ने टेलीस्कोप की मदद से डिमोरफोस एस्टेरायड की निगरानी की थी। पता लगाया कि इसके कक्षा में चक्कर लगाने की गति में टक्कर के बाद क्या अंतर आया है।
सटीक आंकड़ों की जुटाई जा रही जानकारी
दोनों एस्टेरायड की निगरानी विश्व में कई स्थानों पर लगे टेलीस्कोप से की गई। इस अभियान का उद्देश्य एस्टेरायड के मार्ग में हुए परिवर्तन के सटीक आंकड़े पता लगाना था। टक्कर से यह भी साफ हो गया है कि नासा अंतरिक्ष में किसी एस्टेरायड से टक्कर कराने के लिए अंतरिक्षयान को नियंत्रित कर सकता है। अंतरिक्ष में सूक्ष्म लक्ष्य को भी यान से निशाना बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़े: NASA को ऐसे सहयोग देगी स्पेस एक्स, जानिये क्या करने जा रही है एलन मस्क की कंपनी
हजारों किलोमीटर तक फैला मलबा
नासा के डार्ट अंतरिक्ष यान ने जानबूझकर एक एस्टेरायड को तोड़ा था, जिसके बाद अब अंतरिक्ष में हजारों किलोमीटर तक उसका मलबा फैल गया है। एक टेलीस्कोप द्वारा ली गई फोटो में इसका खुलासा हुआ है। मालूम हो कि दोहरा ऐस्टरॉइड पुनर्निर्देशन परीक्षण अंतरिक्ष यान के माध्यम से नासा ने 26 सितंबर को इस मिशन को अंजाम दिया था, जिसके माध्यम से नासा के एक अंतरिक्ष यान ने डिमोर्फोस नामक एक छोटे एस्टराइड से टकराया था। नासा ने इस टेस्ट के माध्यम से पृथ्वी को ऐस्टरॉइड से बचाने का सफलतापूर्ण टेस्ट किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।