Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में 142 वर्ष पुराने पुल से टकराया मेक्सिको का जहाज, हादसे में दो लोगों की मौत

    Updated: Mon, 19 May 2025 04:00 AM (IST)

    न्यूयॉर्क में मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण पोत कुआउटेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। 297 फीट लंबा यह जहाज 277 लोगों को लेकर जा रहा था। सद्भावना यात्रा के लिए आया यह जहाज रोशनी से सजा था। दुर्घटना से पहले जहाज की बिजली चली गई थी।

    Hero Image
    अमेरिका में 142 वर्ष पुराने पुल से टकराया मेक्सिको का जहाज। (फोटो- रॉयटर्स)

    एजेंसी, न्यूयॉर्क। मेक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण पोत कुआउटेमोक ईस्ट रिवर के किनारे 142 वर्ष पुराने ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। 297 फीट लंबा जहाज कुआउटेमोक 277 व्यक्तियों को लेकर जा रहा था। इनमें से कई नौसेना के कैडेट थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूयार्क की सद्भावना यात्रा के हिस्से के रूप में जहाज को रोशनी और झंडों से सजाया गया था। मेयर एरिक एडम्स ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से पहले जहाज की बिजली चली गई थी।

    न्यूयॉर्क बंदरगाह से जहाज को होना था रवाना

    शनिवार रात को इसे न्यूयार्क बंदरगाह से रवाना होना था तथा आइसलैंड की ओर जाने से पहले ईंधन भरने के लिए ब्रुकलिन तट पर रुकना था। आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 8.30 बजे जहाज गलत दिशा में भटक गया। जहाज को कभी भी ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से नहीं गुजरना था।

    इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में जहाज के पास एक टगबोट को देखा जा सकता है, जो दुर्घटना होने से पहले पीछे की ओर बढ़ रहा था। इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और घटनास्थल की तस्वीरों के अनुसार ब्रुकलिन ब्रिज पार्क में रुकने पर जहाज लड़खड़ा गया, लेकिन सीधा खड़ा रहा। इसके मस्तूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिए।

    लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है पुल

    ब्रुकलिन ब्रिज का मुख्य हिस्सा लगभग 1,600 फीट लंबा है। हर दिन लगभग एक लाख से अधिक वाहन और 32,000 पैदल यात्री पुल से गुजरते हैं। यह पुल एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण और मैनहट्टन और ब्रुकलिन के बीच मुख्य मार्ग है। इसका निर्माण 1883 में पूरा हुआ था। यह कभी दुनिया का सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज था। पुल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: 'गोपनीय बाधा' के कारण नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में हुआ विलंब, अदालत ने कहा- फरार होने का जोखिम अधिक

    यह भी पढ़ें: अब चीन के दरवाजे कटोरा लेकर पहुंचेगा पाकिस्तान! वांग यी से मुलाकात करने जाएंगे इशाक डार, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    comedy show banner
    comedy show banner