विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trump Rally Firing: डोनाल्ड ट्रंप को मारी गोली, बाइडन की पार्टी से जुड़े ग्रुप को दिया चंदा; हमलावर मैथ्यू पर कई खुलासे

Published: Sun, 14 Jul 2024 03:27 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2024 03:50 PM (IST)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश नाकाम हो गई। 20 वर्षीय हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ...और पढ़ें

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास।
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास।

HighLights

  1. 2022 में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने पास किया स्नातक।
  2. रिपब्लिकन के रूप में पंजीकृत था हमलावर मैथ्यू।
  3. इमारत की छत से की डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को लेकर कई खुलासे हुए हैं। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में क्रुक्स पहली बार मतदान करता। मगर उससे पहले ही ट्रंप पर हमला करने के आरोप में सीक्रेट सर्विस एजेंसी ने उसे ढेर कर दिया। पेंसिल्वेनिया के मतदाता डेटाबेस के मुताबिक क्रूक्स रिपब्लिकन के रूप में मतदान करने की खातिर पंजीकृत था।

यह भी पढ़ें: 'बाइडन की वजह से हुआ ट्रंप पर हमला' पूर्व राष्ट्रपति के सहयोगी ने लगाया संगीन आरोप

डेमोक्रेटिक से जुड़े समूह को दिया चंदा

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से यह जानकारी सामने आई है कि थॉमस क्रूक्स के रूप में एक दानकर्ता ने जनवरी 2021 में प्रोग्रेसिव टर्नआउट प्रोजेक्ट नामक एक राजनीतिक कार्रवाई समिति को 15 डॉलर का दान किया था। यह समूह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पार्टी डेमोक्रेटिक से जुड़ा है।

बेथेल पार्क का रहने वाला था क्रूक्स

थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ट्रप की रैली स्थल से करीब 35 मील दूर बेथेल पार्क का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने 2022 में बेथेल पार्क हाईस्कूल से स्नातक किया था। ट्रंप की रैली में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना पर एफबीआई ने क्या कहा?

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शनिवार शाम को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी उन पर फायरिंग की गई। ट्रंप के कान में एक गोली लगी। एफबीआई ने इस कृत्य को हत्या का प्रयास बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से बात भी की। आरोपी थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने रैली स्थल के पास स्थित एक इमारत की छत पर शरण ले रखी थी। ट्रंप की रैली शुरू होते ही उन पर फायरिंग कर दी थी।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की पार्टी 'रिपब्लिकन' से ही है हमलावर का नाता, 20 साल के थॉमस मैथ्यू कुक ने AR-15 राइफल से चलाई थी गोली