Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमला हैरिस को पसंद है अच्छे सांभर के साथ इडली, जानें- कैसी है उनकी जीवनशैली

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Mon, 02 Nov 2020 05:25 PM (IST)

    कमला हैरिस ने उत्तर भारतीय खाने में टिक्का को बताया अपना पसंदीदा। प्रचार अभियान के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में हैरिस ने कहा कि वह हर सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करती हैं और अपने बच्चों से बात करती हैं।

    कमला हैरिस को पसंद है अच्छे सांभर के साथ इडली।

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस को बेहद अच्छे सांभर के साथ इडली खाना पसंद है। उन्होंने कोई भी टिक्का अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों की सूची में शामिल किया है। बता दें कि 55 वर्षीय कमला हैरिस की मां भारतीय और पिता जमैका के रहने वाले हैं। ऐसा पहली बार है जब अमेरिकी की प्रमुख पार्टी ने किसी भारतवंशी और अश्वेत महिला को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पसंदीदा भारतीय व्यंजन के बारे में पूछे जाने पर हैरिस ने कहा कि दक्षिण भारतीय खाने में बेहद अच्छे सांभर के साथ इडली और उत्तर भारतीय खाने में कोई भी टिक्का उन्हें पसंद है। कैलिफोर्निया की सीनेटर ने रविवार को ट्विटर पर इंस्टाग्राम पर पूछे गए कुछ सवालों का एक वीडियो साझा किया है। प्रचार अभियान के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में उन्होंने कहा कि वह हर सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करती हैं और अपने बच्चों से बात करती हैं।

    इसके अलावा कुछ समय रसोई में भी बिताती हैं। यह पूछे जाने पर कि आने वाली पीढ़यिों के लिए एक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए उनकी क्या योजना है, हैरिस ने कहा कि अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और वह 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।