Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Burger King में गए और फिर किसी ने नहीं देखा... अमेरिका में भारतीय मूल का परिवार लापता

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 01:24 PM (IST)

    अमेरिका में भारतीय मूल का एक परिवार लापता हो गया है जिसमें सभी सदस्य 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। वे न्यूयॉर्क से वेस्ट वर्जीनिया जा रहे थे और उन्हें अंतिम बार 29 जुलाई को बर्गर किंग में देखा गया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है।

    Hero Image
    वेस्ट वर्जीनिया स्थित एक आध्यात्मिक स्थान की ओर जा रहा था परिवार (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल का एक परिवार लापता हो गया है। ये लोग न्यूयॉर्क के रहने वाले थे और वेस्ट वर्जीनिया स्थित एक आध्यात्मिक स्थान की ओर जा रहे थे। लापता हुए सभी 4 लोग सीनियर सिटीजन हैं और सभी की उम्र 80 साल से ज्यादा है। उन्हें आखिरी बार 29 जुलाई को बर्गर किंग के एक आउटलेट पर देखा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, लापता लोगों की पहचान 85 वर्षीय आशा दीवान, 89 वर्षीय किशोर दीवान, 86 वर्षीय शैलेष दीवान और 84 वर्षीय गीता दीवान के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा है कि उनकी तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा और इसमें हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जाएगी।

    पेंसिल्वेनिया के बर्गर किंग पर आखिरी बार दिखे

    ये सभी लोग न्यूयॉर्क लाइसेंस वाली नंबर प्लेट EKW2611 लगी लाइन ग्रीन कलर की 2009 मॉडल टोयोटा कैमरी कार से जा रहे थे थे। इन्हें न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो शहर से वेस्ट वर्जीनिया के मार्शल काउंटी स्थित प्रभुपाद पैलेस ऑफ गोल्ड जाना था। पेंसिल्वेनिया के एक बर्गर किंग आउटलेट के सीसीटीवी में ये लोग दिखाई पड़े। उनके क्रेडिट कार्ड का लेन-देन भी आखिरी बार यहीं हुआ था।

    पेंसिल्वेनिया स्टेट पुलिस के एक लाइसेंस प्लेट रीडर पर मंगलवार दोपहर 2:45 बजे I-79 पर उनकी गाड़ी साउथ की ओर जारी हुई स्कैन की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ सुराग तो हैं, लेकिन चारों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वेस्ट वर्जीनिया के मार्शल और ओहायो काउंटी के पुलिस सड़कों पर तलाशी कर रही है।

    न्यूयॉर्क के विलियम्सविले स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था काउंसिल ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट्स ऑफ इंडिया ने भी जागरूकता अभियान चलाया है। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें शेयर कर कैम्पेन चलाया गया है और लोगों से किसी भी जानकारी को शेयर करने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे जालंधर का युवक लापता, पुलिस के फूले हाथ-पांव; नहीं मिला कोई सुराग