रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दें ट्रंप तो नोबेल के लिए नामित करूंगी, हिलेरी क्लिंटन ने सामने रख दी बड़ी शर्त
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा कि यदि ट्रंप बिना शर्त रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा दें तो वह उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेंगी। यूक्रेन को आक्रामक देश (रूस) के लिए अपनी जमीन न छोड़नी पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि शांति समझौते के बदले जमीन की अदला-बदली नहीं होनी चाहिए।

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा कि यदि ट्रंप बिना शर्त रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा दें तो वह उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेंगी।
जमीन की अदला-बदली नहीं होनी चाहिए- हिलेरी क्लिंटन
उन्होंने कहा कि शांति समझौते के बदले जमीन की अदला-बदली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को आक्रामक देश (रूस) के लिए अपनी जमीन न छोड़नी पड़े। ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में बातचीत से पहले हिलेरी क्लिंटन का बयान आया है।
रूसी राष्ट्रपति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप जानते हैं कि वह एक दुश्मन से मिलने जा रहे हैं। ¨क्लटन ने एक्स पर कहा कि पुतिन अमेरिका का सर्वनाश चाहते हैं और पश्चिमी गठजोड़ को खत्म करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौते के लिए जमीन की अदलाबदली भी एक मुद्दा हो सकती है, लेकिन ऐसे किसी भी निर्णय में यूक्रेन का ही फैसला आखिरी होगा।
यह भी पढ़ें- अलास्का में गर्मजोशी से मिले ट्रंप-पुतिन, दोनों नेताओं के बीच बैठक शुरू; यूक्रेन में युद्धविराम अहम मुद्दा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।