Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    America News: हवा में विमान लहराने से थमी रहीं 278 यात्रियों की सांसें, 36 घायल; 11 की हालत गंभीर

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 19 Dec 2022 07:46 PM (IST)

    America News फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अफरा-तफरी मचने से 36 लोग घायल हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। यह घटना उस समय हुई जब विमान होनोलूलू से करीब 30 मिनट की दूरी पर था।

    Hero Image
    America News: हवा में विमान लहराने से थमी रहीं 278 यात्रियों की सांसें, 36 घायल

    होनोलूलू, एपी। अमेरिका में फोनिक्स से होनोलूलू जा रहे हवाइयन एयरलाइन के विमान में रविवार को एयर टर्बुलेंस होने से यात्रियों की सांसें थमी रहीं। अमेरिकी राज्य हवाई की राजधानी हानोलूलू पहुंचने से 30 मिनट पहले घटी इस घटना में करीब 36 यात्री जख्मी हुए हैं, जिसमें 11 गंभीर हैं। इस दौरान विमान में सवार 278 यात्रियों की जान सांसत में रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 लोगों को किया गया रेफर

    होनोलूलू इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के निदेशक जिम आयरलैंड ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 11 यात्रियों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है। मेडिकल सर्विस के बयान में कहा गया है कि 36 लोग उपचार के लिए भर्ती किए गए। इसमें से बाद में 20 लोगों को आगे के इलाज के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। ज्यादातर यात्रियों को सिर में चोट आई है।

    यह भी पढ़ें: 'जब जिंदगी आपको दूसरा मौका दे': प्लेन क्रैश में बची जान, जहाज से बाहर आकर कपल ने ली हंसते हुए सेल्फी

    घायलों में तीन फ्लाइट अटेंडेंट शामिल

    हवाईयन एयरलाइंस के मुख्य परिचालन अधिकारी जॉन स्नूक ने कहा कि इस तरह की अशांति अलग और असामान्य है, यह देखते हुए कि एयरलाइन ने हाल के इतिहास में ऐसा कुछ भी अनुभव नहीं किया था। उन्होंने कहा कि घायलों में तीन फ्लाइट अटेंडेंट भी शामिल हैं।

    हवाई न्यूज नाऊ से बातचीत में एक यात्री कायली रेयस ने बताया कि अचानक विमान के लहराते ही उनकी मां गिर गईं। उन्हें सेफ्टी बेल्ट बांधने तक का मौका नहीं मिला। वह विमान में उछलीं और छत से टकराकर नीचे गिर गईं।

    विमान में 278 यात्री थे सवार

    हवाइयन एयरलाइन ने कहा हैकि विमान में 278 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान सुबह लगभग 10:50 बजे सुरक्षित होनोलूलू में उतर गया।

    यह भी पढ़ें: CBI और दिल्ली पुलिस की मुरीद हुई FBI, ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पर्दाफाश में मदद के लिए जताया आभार