Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत में निवेश का सुनहरा मौका, विकास यात्रा में हों शामिल'; अमेरिका में कारोबारियों से बोले पीयूष गोयल

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 09:33 PM (IST)

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने अमेरिका के लास एंजिल्स में कारोबारियों से कहा कि भारत में निवेश का सुनहरा मौका है। आप सभी विकास यात्रा में शामिल हों। उन्होंने यह भी कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के पुनर्गठन की रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।

    Hero Image
    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फोटो- ट्विटर)

    लास एंजिलिस, एजेंसी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि उनका मंत्रालय अभी अपने पुनर्गठन पर रिपोर्ट के ब्योरे का अध्ययन कर रहा है। रिपोर्ट में एक व्यापार संवर्धन निकाय के गठन का भी प्रस्ताव है। भारत का 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं का 2,000 अरब डालर का निर्यात करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य के तहत मंत्रालय वाणिज्य विभाग को नए सिरे से 'डिजाइन' करने पर काम कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोयल ने कहा, 'यह पुनर्गठन वैश्विक व्यापार में भारत का हिस्सा बढ़ाने, बहुपक्षीय संगठनों में नेतृत्व वाली भूमिका हासिल करने, वैश्विक 'चैंपियन' के रूप में 100 भारतीय ब्रांड का सृजन करने, मैन्युफैक्चरिंग आधार को मजबूत करने और निवेश आकर्षित करने के स्तंभों पर निर्भर है।'

    व्यापार संवर्द्धन निकाय के गठन का विचार

    गोयल ने कहा कि हम मंत्रालय के ढांचे को पुनगर्ठित करने की प्रक्रिया में हैं। हमारे पास एक विचार 'इन्वेस्ट इंडिया' की तर्ज पर व्यापार संव‌र्द्धन निकाय के गठन का है। यह निकाय भारत से व्यापार को प्रोत्साहन देगा। मंत्रालय के तहत आने वाली 'इन्वेस्ट इंडिया' एक एजेंसी है जो देश में निवेश आकर्षित करने में मदद करती है। 

    गोयल ने कहा कि 2047 में एक अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को वैश्विक विकास को गति देने वाले एक पावरहाउस के रूप में देखा जा सकता है।

    2047 में 35 से 45 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा भारत

    गोयल ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के व्यापारिक समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, सीआइआइ का अनुमान है कि 2047 में भारत 35 से 45 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा, जो हमें विकसित देशों की सूची में शामिल करेगा।

    भारत में निवेश का सुनहरा मौका

    उन्होंने यह भी कहा कि भारत में निवेश का यह सुनहरा मौका है। उन्होंने कारोबारियों से इस विकास यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

    ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले, भारत है विश्व का विश्वसनीय भागीदार; दुनिया के सबसे आकर्षक निवेश स्थलों में से भी एक

    ये भी पढ़ें: Piyush Goyal: भारत ने IPEF के व्यापार समूह से खुद को रखा अलग, दो देशों के साथ FTA जल्द