Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीस साल में पहली बार रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरी उड़ान

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 11:23 PM (IST)

    यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के रिश्ते तल्ख हैं। बावजूद इसके रूसी अंतरिक्ष यात्री ने बुधवार को अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के ...और पढ़ें

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरी उड़ान

    केप कैनावेरल, एपी: यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के रिश्ते तल्ख हैं। बावजूद इसके रूसी अंतरिक्ष यात्री ने बुधवार को अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी। इस दौरान नासा और जापानी अंतरिक्ष यात्री भी साथ थे। बीते 20 सालों में यह पहला मौका है जब किसी रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका से उड़ान भरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चक्रवात इयान के कारण उड़ान में हुई देरी

    अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में 'इयान' तूफान के कारण उनकी स्पेस-एक्स कंपनी के रॉकेट की उड़ान टाल दी गयी थी। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री कोइची वकाता ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस प्रक्षेपण के जरिए हम फ्लोरिडा के आसमान को सभी के लिए थोड़ा सा रोशन करेंगे।

    पांच महीने के मिशन पर अंतरिक्ष यात्री

    कोइची वकाता के साथ अमेरिका नौसेना की कर्नल निकोल मान, कैप्टन जोश कसाडा और रूस की एकमात्र महिला अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। इनका यह मिशन पांच महीने तक चलेगा। सभी अंतरिक्ष यात्री बृहस्पतिवार को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। गौरतलब है कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूबियो ने दो सप्ताह पहले कजाख्स्तान से सोयुज रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। उसके बदले अन्ना किकिना ने अमेरिका से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

    यह भी पढ़े: SpaceX का अंतरिक्ष यान चार यात्रियों को लेकर रवाना, एलन मस्क की कंपनी आइएसएस के मिशन में हुई शामिल