Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में गोलीबारी में मारे गए तीन छात्र, हिरासत में संदिग्ध; राष्ट्रपति ने जताया दुख

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 02:51 AM (IST)

    वर्जीनिया विश्वविद्यालय के परिसर में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो पीड़ित घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना के बाद एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की है। आरोप है कि छात्र क्रिस्टोफर डारनेल जोन्स ने गोलीबारी की थी।

    Hero Image
    US के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में गोलीबारी (फोटो एपी)

    वर्जीनिया, एजेंसी। Virginia University Firing- वर्जीनिया विश्वविद्यालय के परिसर में सोमवार को गोलीबारी करने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्र पर आरोप है कि उसने वर्जीनिया विश्वविद्यालय के परिसर में स्कूल की फुटबॉल टीम के तीन सदस्यों को गोली मारी थी। जिसमें दो छात्र भी घायल हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार देर रात हुई थी गोलीबारी

    पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय संदिग्ध छात्र क्रिस्टोफर डारनेल जोन्स जूनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रमुख टिमोथी लोंगो सीनियर ने बताया कि शूटिंग रविवार रात 10:15 बजे के वक्त हुई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

    राष्ट्रपति जो बाइडन ने जताया दुख

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्जीनिया विश्वविद्यालय में गोलीबारी के दौरान मारे गए तीन छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने एक बयान में बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने एक और घातक गोलीबारी में मारे गए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। हमारी गहरी संवेदना अनगिनत परिवारों, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ है, जिनके अपने इस गोलीबारी में मारे गए हैं।

    घटना के बाद विश्वविद्यालय में छाया मातम

    वहीं, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम रयान ने कहा कि अधिकारियों को गोलीबारी की घटना की जानकारी के बार में अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेयान ने कहा इस घटना के बाद आज विश्वविद्यालय में शोक का माहौल था। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हूं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गवाई।

    Istanbul Explosion: कौन है PKK जिसने तुर्की के इस्‍तांबुल शहर को दहलाया, क्‍या है इनकी मांग

    तीन छात्रों की मौत, दो हुए घायल

    रेयान ने मारे गए तीन छात्रों की पहचान डेविन चांडलर, लावेल डेविस जूनियर और डीसीन पेरी के रुप में की है। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों में से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और दूसरे की हालत ठीक है। बता दें कि विश्वविद्यालय परिसर में शूटिंग की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद छात्रों ने छुपकर अपनी जान बचाई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने परिसर की तलाशी ली।

    अमेरिका ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियार इस्तेमाल न करने की दी चेतावनी, कहा- भुगतने पड़ेंगे दुष्परिणाम

    Amazon में लोगों की नौकरियों पर मंडराया खतरा, 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना; रिपोर्ट में दावा