विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतवंशी काश पटेल बने FBI डायरेक्टर, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ; गर्लफ्रेंड हुईं इमोशनल

Published: Sat, 22 Feb 2025 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2025 05:20 PM (IST)

काश पटेल पहले भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें एफबीआई निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने व्हाइट हाउस में भगवद गीता ...और पढ़ें

अटार्नी जनरल पाम बांडी ने काश पटेल से गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने को कहा। (फोटो सोर्स- काश पटेल/एक्स)
अटार्नी जनरल पाम बांडी ने काश पटेल से गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने को कहा। (फोटो सोर्स- काश पटेल/एक्स)

HighLights

  1. काश पटेल ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली।
  2. इस दौरान उन्होंने अमेरिकन ड्रीम सट होने की बात कही।
  3. शपथ के दौरान उनके परिवार और गर्लफ्रेंड भी शामिल रहे।

पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिकी की FBI के निदेशक भारतवंशी काश पटेल ने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। समारोह के दौरान उनके परिवार के सदस्य और उनकी गर्लफ्रेंड मौजूद थीं। इसका आयोजन व्हाइट हाउस परिसर में आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन (ईईओबी) में किया गया। उनकी गर्लफ्रेंड शपथ के दौरान भावुक दिखीं।

अमेरिकी अटार्नी जनरल पाम बांडी ने पटेल से गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने के लिए दाहिना हाथ उठाने कहा। पटेल ने कहा कि मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं। जो कोई सोचता है कि अमेरिकी ड्रीम दम तोड़ चुका है, वह यह देखे।

"आप पहली पीढ़ी के भारतीय बच्चे से बात कर रहे हैं, जो इस महान राष्ट्र की महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है। ऐसा कहीं और नहीं हो सकता है।" FBI निदेशक काश पटेल

खुफिया एजेंटों के मन में काश के लिए बहुत सम्मान: राष्ट्रपति ट्रंप

ट्रंप ने पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि खुफिया एजेंटों के मन में काश के लिए बहुत सम्मान है। मुझे लगता है कि वह इस पद पर अब तक के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बनेंगे।

पटेल के पद संभालने के साथ ही संघीय जांच ब्यूरो ने वाशिंगटन मुख्यालय से 1,500 कर्मचारियों को ट्रांसफर करने का आदेश दिया। लगभग 1,000 कर्मचारियों को अमेरिका के आसपास के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज दिया जाएगा, अन्य 500 को अलबामा में हंट्सविले ट्रांसफर करने का आदेश दिया जाएगा। संघीय सरकार के आंकड़ों के अनुसार, ब्यूरो के पास जून 2024 तक वाशिंगटन में 9,414 कर्मचारी थे, जबकि देशभर में 37,478 कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें: 'आप प्रेसिडेंट नहीं हो', एलन मस्क के बेटे से डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का लिया 'बदला', नाक पोंछने पर बदल दी डेस्क!