Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी करने वाली हैं एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की बेटी ईव जॉब्स, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट है होने वाला पति

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 02:51 PM (IST)

    एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की बेटी ईव जॉब्स जल्द ही हैरी चार्ल्स के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस शाही शादी की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं जिसमे अमेरिका की पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और मशहूर गायक एल्टन जॉन जैसी हस्तियां शामिल होंगी। ईव जॉब्स ने घुड़सवारी और मॉडलिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है।

    Hero Image
    ईव जॉब्स की शादी में 67 लाख डॉलर खर्च किए जाएंगे। (फोटो सोर्स- ईव जॉब्स/इंस्टाग्राम)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया को तकनीक का नया चेहरा देने वाले एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की बेटी ईव जॉब्स (Eve Jobs Marriage) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी यह शाही शादी ओलंपिक घुड़सवारी में स्वर्ण पदक विजेता हैरी चार्ल्स के साथ होने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह शानदार समारोह इस हफ्ते होने वाला है। शादी में 67 लाख डॉलर की लागत से तैयारियां जोरों पर हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, इस शादी में अमेरिका की पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

    कमला हैरिस जॉब्स परिवार की करीबी दोस्त हैं। इतना ही नहीं, मशहूर गायक एल्टन जॉन भी इस शादी में अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे।

    खुद बनाई अपनी पहचान

    स्टीव जॉब्स की जीवनी लिखने वाले वाल्टर इसाकसन ने ईव को "मजबूत इरादों वाली और हंसमुख" बताया है। उनकी इस चमकती शख्सियत ने न सिर्फ फैशन की दुनिया में बल्कि घुड़सवारी में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

    9 जुलाई 1998 को जन्मी ईव जॉब्स कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में रहती हैं। उन्होंने 2021 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल की और फिर न्यूयॉर्क चली गईं। पढ़ाई से पहले उन्होंने फ्लोरिडा के वेलिंगटन में अपर एशलॉन अकादमी में घुड़सवारी सीखी। 2019 में वह 25 साल से कम उम्र के घुड़सवारों में दुनिया की 5वीं सबसे बेहतरीन राइडर थीं।

    22 साल की उम्र में रखा मॉडलिंग की दुनिया में कदम

    ईव ने 22 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने ग्लोसियर के हॉलिडे कैंपेन में 'यूफोरिया' की सिडनी स्वीनी और 'रूपॉल्स ड्रैग रेस' की नाओमी स्मॉल्स के साथ डेब्यू किया। 2021 में उन्होंने पेरिस के फैशन ब्रांड कोपर्नी के लिए रनवे पर पहली बार वॉक की।

    वर्तमान में ईव डीएनए मॉडल मैनेजमेंट के साथ काम करती हैं और फैशन जगत में अपनी पैठ बना चुकी हैं। वह वोग जापान (Vogue Japan) के कवर पर नजर आ चुकी हैं और लुई वुइटन (Louis Vitton) जैसे बड़े ब्रांड के लिए हाई-प्रोफाइल कैंपेन में काम कर चुकी हैं।

    उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने की योजना बनाई थी, लेकिन कोविड-19 के कारण इवेंट टलने पर उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। सोशल मीडिया पर वह ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी अपनी फोटोग्राफी का हुनर दिखाती हैं, जिसमें प्रकृति की खूबसूरत तस्वीरें और म्यूजियम की झलकियां शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Nimisha Priya: 'निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद, जल्द की जाएंगी रिहा', धर्मप्रचारक केए पाल का बड़ा दावा