Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: एलन मस्क की सलाह पर भड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, पूछा ये सवाल

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 04:44 PM (IST)

    टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कई ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने पोल भी किया है। वहीं मस्क के ट्वीट पर यूक्रेन के राष्ट्रपति भड़क उठे। उन्होंने मस्क पर जमकर निशाना भी साधा।

    Hero Image
    Russia Ukraine War: एलन मस्क की सलाह पर भड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति

    वाशिंगटन, एजेंसी। टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है। विवाद उस वक्त हुआ जब उन्होंने ट्विटर पर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की सलाह दे दी। उनके ट्वीट पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। जेलेंस्की ने मस्क पर निशाना भी साधा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है मामला?

    दरअसल, एलन मस्क ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कई ट्विट किए थे। मस्क ने इस युद्ध को लेकर एक पोल भी किया था। इस पोल पर उन्होंने लोगों के जवाब भी मांगे। पोल का जवाब 'हां' या 'ना' में देना था।

    मस्क ने ट्वीट किया, 'यूक्रेन-रूस शांति'

    • संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के हिस्से में जनमत संग्रह फिर किया जाए
    • क्रीमिया रूस का आधिकारिक हिस्सा है और ये 1783 से रहा है
    • क्रीमिया में पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए
    • यूक्रेन निष्पक्ष बना रहे

    मस्क ने एक और ट्वीट किया और कहा, 'रूस आंशिक तौर पर लामबंदी कर रहा है। अगर क्रीमिया खतरे में पड़ता है तो रूस पूरी तरह से लामबंदी कर लेगा। दोनों तरफ ही मौत होगी। रूस की आबादी यूक्रेन से 3 गुना अधिक है। इसलीए इस युद्ध को यूक्रेन का जीतना संभव नहीं है। अगर आप यूक्रेन के लोगों की परवाह करते हैं, तो शांति की तलाश कीजिए।'

    मस्क के पोल पर भड़के जेलेंस्की

    मस्क के ट्वीट पर ट्विटर पर कई यूजर्स भड़क उठे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'आपको कौन सा एलन मस्क पसंद है? वो जो यूक्रेन का समर्थन करता है या फिर वो जो रूस का समर्थन करें।

    ये भी पढ़ें:

    Russia-Ukraine War: रूस को पस्त कर रहा यूक्रेन, 31 रूसी टैंकों और मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर को किया नष्ट

    Russia vs Ukraine: NATO और पुतिन के बीच टकराव तेज, क्‍यों चिंतित हुए पश्चिमी देश- एक्‍सपर्ट व्‍यू