विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk ने Twitter का अधिग्रहण पूरा होते ही CEO पराग अग्रवाल को हटाया, टॉप मैनेजमेंट की छुट्टी

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Fri, 28 Oct 2022 07:09 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2022 08:03 AM (IST)

एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर अधिग्रहण का सौदा पूरा कर लिया। कंपनी के मालिकाना हक मिलते ही मस्क ने ...और पढ़ें

एलन मस्क ने ट्विटर अधिग्रहण का सौदा किया पूरा
एलन मस्क ने ट्विटर अधिग्रहण का सौदा किया पूरा

वाशिंगटन, रायटर: एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर अधिग्रहण का सौदा पूरा कर लिया। कंपनी के मालिकाना हक मिलते ही मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। मस्क ने ट्विटर के शीर्ष अधिकारियों पर उन्हें गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े: Musk-Twitter Deal: एलन मस्क ने अपनी प्रोफाइल में किया बदलाव, 'ट्विटर चीफ' के रूप में अपडेट किया बायो

ट्विटर से स्पैम बॉट्स की होगी छुट्टी

मस्क ने अपने एक बयान में कहा है कि वो ट्विटर पर स्पैम बॉट्स को हराना चाहते हैं। वो एक ऐसी एल्गोरिदम बनाना चाहते हैं जो यह निर्धारित करे, साइट पर मौजूद सामग्री सार्वजनिक रूप से कैसे दिखे। यह निर्धारित किया जा सके। हालांकि मस्क ने अभी तक अपनी इस कार्य योजना को लेकर कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

ट्विटर में बड़ी तादाद पर होगी छटनी

एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि उनकी योजना कंपनी के कर्मचारियों में कटौती करने की है। जिससे ट्विटर के लगभग 7,500 कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने गुरुवार को यह भी कहा था कि उन्होंने अधिक पैसा बनाने के लिए ट्विटर नहीं खरीदा बल्कि मानवता की मदद करने की कोशिश करने के लिए, यह अधिग्रहण सौदा किया है।

यह भी पढ़े: एलन मस्क ने बताई सोशल मीडिया प्लेटफार्म टि्वटर को खरीदने की असली वजह

फर्जी खातों की संख्या को लेकर किया गुमराह

मस्क के करीबी लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और कानूनी मामलों और नीति प्रमुख विजया गड्डे को बाहर का रास्ता दिखाया है। मस्क ने आरोप लगाए हैं कि अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर गुमराह करने की कोशिश की। अग्रवाल और सेगल ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय में कार्यरत थे। खरीद का सौदा पूरा होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया।

विवादों से भरी थी ट्विटर खरीद डील

ट्विटर की 44 बिलियन खरीद डील विवादों से भरी हुई थी। कई बार तो इस बात को लेकर संशय रहा कि, एलन मस्क इस डील को पूरी करेंगे यह नहीं। पिछले दिनों मस्क को डील पूरी करने के लिए शुक्रवार तक का वक्त दिया गया था। जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई थी कि, यदि वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।