Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Donald Trump: 'हमारा देश नरक में जा रहा है', जुर्माना लगाए जाने के बाद ट्रंप ने किया अपने समर्थकों को संबोधित

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 09:40 AM (IST)

    Trump Hush Money Case दोषी साबित होने के बाद पहली बार जनता के सामने आए ट्रंप ने कहा कि हमारा देश नरक में जा रहा है। ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित घर से समर्थकों को संबोधित कर कहा मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसा कुछ हो सकता है।

    Hero Image
    जुर्माना लगाए जाने के बाद ट्रंप ने किया अपने समर्थकों को संबोधित

    वाशिंगटन, एजेंसी। Trump Hush Money Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को चुप रहने के लिए गुपचुप तरीके से पैसे देने के आरोपों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए मैनहट्टन कोर्ट पहुंचे। पेशी से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि ट्रंप पर लगभग 34 आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार जनता के सामने आए ट्रंप

    कोर्ट द्वारा जुर्माना लगाए जाने के बाद पहली बार जनता के सामने आए ट्रंप ने कहा कि 'हमारा देश नरक में जा रहा है।' ट्रंप ने अपने फ्लोरिडा स्थित घर से अपने समर्थकों को संबोधित किया और कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसा कुछ हो सकता है। मैंने अपने देश की निडरता से रक्षा करने के लिए एकमात्र अपराध किया है।' डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने के लिए न्यूयॉर्क के अभियोजक एल्विन ब्रैग पर भी निशाना साधा।

    2024 के चुनाव में दखल देने के चलाया गया फर्जी मामला

    ट्रंप ने कहा कि यह फर्जी मामला केवल आगामी 2024 के चुनाव में दखल देने के लिए लाया गया और इसे तत्काल हटा दिया जाना चाहिए। जो बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2024 रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में डोनाल्ड ट्रम्प- सबसे आगे है।

    बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने 2016 के अमेरिकी चुनाव से पहले दो महिलाओं को उनके साथ बनाए गए यौन संबंध पर चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। अभियोजकों ने उन्हें इस मामले पर दोषी ठहराया है। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रम्प आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले मौजूदा या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए है।