फेल हुई अलास्का की मीटिंग? अब गुस्से में ट्रंप ने कहा- रूस पर लगेंगे नए प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। यूक्रेन पर रूस के हवाई हमले के बाद ट्रंप ने यह कदम उठाने का फैसला किया। व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच अलास्का में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के बाद आसार लगाए जा रहे थे कि शायद अब यूक्रेन युद्ध समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इस मीटिंग के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया और दोनों नेता अपने-अपने देश की ओर निकल गए।
अब ट्रंप एक बार फिर से रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। उनका यह बयान रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए हवाई हमले के बाद आया है। व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने नए प्रतिबंध के बारे में बड़ा बयान दिया है।
क्या प्रतिबंध लगाएंगे ट्रंप?
मीडिया द्वारा उनसे पूछा गया कि क्या वो यूक्रेन पर हुए बड़े हवाई हमले के बाद रूस पर नए प्रतिबंध लगाएंगे। इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि रूस पर वह नए प्रतिबंध लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, ट्रंप की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि वो किस तरह का प्रतिबंध लगाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।