Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बाइडन के साथ हुआ बहुत बुरा व्यवहार, वह चुनाव लड़ना चाहते थे', ट्रंप के दावे से अमेरिका में गरमाई सियासत

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 10:29 PM (IST)

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। ट्रंप का कहना है कि बाइडन चुनाव लड़ना चाहते थे। मगर पार्टी ने उन्हें लड़ने नहीं दिया। उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया। पार्टी ने बाइडन से कहा कि अगर आप चुनाव की दौड़ से नहीं हटते तो 25वें संशोधन का इस्तेमाल कर हटा दिया जाएगा।

    Hero Image
    डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, वाशिंगटन। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को चुनावी दौड़ से बाहर होने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने इसे डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा तख्तापलट बताया। पूर्व राष्ट्रपति की यह टिप्पणी शनिवार को मिनेसोटा में एक चुनावी रैली के दौरान आई। यह एक ऐसा राज्य है, जिसने 1972 के बाद से व्हाइट हाउस के लिए किसी भी रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में कौन होगा अगला राष्ट्रपति? प्रसिद्ध ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, बाइडन पर एकदम सटीक निकला था दावा

    बाइडन के साथ बुरा व्यवहार किया गया

    ट्रंप ने कहा कि यह एक ऐसे व्यक्ति का तख्तापलट था, जिसके पास 1.4 करोड़ वोट थे। वह लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें लड़ने नहीं दिया गया। उन्होंने बाइडन के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। यह राष्ट्रपति पद के साथ तख्तापलट है। ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कहा गया कि आप मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं। अगर आप बाहर नहीं निकलते हैं तो 25वें संशोधन का इस्तेमाल कर आपको बाहर कर देंगे।

    क्या है 25वां संविधान संशोधन

    पूर्व राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी की हत्या के बाद राष्ट्रपति पद का उत्तराधिकार निर्धारित करने के लिए अमेरिकी संविधान का 25वां संशोधन किया गया था। यह उपराष्ट्रपति के साथ-साथ मंत्रिमंडल को राष्ट्रपति को शारीरिक रूप से अक्षम पाए जाने पर पद से हटाने की शक्ति देता है।

    बढ़ती जा रही हैरिस की लोकप्रियता

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी रेस से हटने के बाद से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रही हैं। हैरिस ने कैंपेन अभियान के दौरान हफ्तेभर से भी कम समय में 20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह उनके पक्ष में भारी समर्थन को दर्शाता है। कैंपन से जुड़े लोगों का कहना है कि पांच नवंबर का चुनाव बहुत करीबी होने वाला है।

    डोनाल्ड ट्रंप विचित्र इंसान

    इस बीच कमला हैरिस ने कहा है कि वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में छुपा रुस्तम साबित हो सकती हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को विचित्र इंसान बताया। हैरिस मैसाचुसेट्स में 800 दानदाताओं के एक समूह को संबोधित कर रही थीं। वहीं, ट्रंप ने हैरिस को दुष्ट, बीमार और अशिक्षित बताया। ट्रंप ने कहा कि अति-उदारवादी हैरिस देश में अपराध, अराजकता, तबाही और मौत लाएगी।

    मैं न्याय बहाल करूंगा: ट्रंप

    ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिका में कानून और व्यवस्था, न्याय बहाल करूंगा। ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में लौटने के अपने पहले ही वह बाइडन-हैरिस प्रशासन की हर एक ओपन बॉर्डर पॉलिसी को समाप्त कर देंगे। हम सीमा को सील कर देंगे और अपने देश में भयानक आक्रमण को रोक देंगे।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए खींचतान के बीच नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

    comedy show banner