US: शिकागो में एक पारिवारिक कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम; 11 घायल
अमेरिका ( US Shooting ) के शिकागो में शनिवार रात एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। शिकागो पुलिस का मानना है कि यह समूह संबंधित हिंसा है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं । एक बच्चा साल भर का और दूसरा आठ साल का है जिसे कई गोलियां मारी गई हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शिकागो, एपी। अमेरिका के शिकागो में शनिवार रात एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस हमले में 11 लोग घायल हुए, जिसमें से आठ वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। मरने वाली बच्ची के सिर में गोली लगी थी। शिकागो पुलिस का मानना है कि यह समूह संबंधित हिंसा है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
एक बच्चा साल भर का और दूसरा आठ साल का है, जिसे कई गोलियां मारी गई हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को बताया कि एक अन्य लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अबतक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। पुलिस अधिकारी डान जेरोम ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल के बाहर खड़ी भीड़ पर गोलियां चलाई गईं।
शुरुआती चरण में है जांच
जांच अभी शुरुआती चरण में है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक काली सेडान आई और भागने से पहले किसी ने भीड़ पर गोलियां चलाईं। दो संभावित हमलावरों को पैदल भागने की भी बात कही जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।