कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने Word Of The Year 2022 का किया खुलासा, जाने कौन है वह शब्द
कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने साल 2022 के लिए अपने शब्द का खुलासा कर दिया है। डिक्शनरी ने इस साल के लिए होमर (Homer) के रूप में अपने शब्द का चयन किया है। डिक्शनरी ने इस शब्द का खुलासा करते हुए कहा कि होमर वैश्विक शब्द गेम सनसनी Wordle से प्रेरित है।

वाशिंगटन, आनलाइन डेस्क। कैम्ब्रिज डिक्शनरी (Cambridge Dictionary) ने साल 2022 के लिए अपने शब्द का खुलासा कर दिया है। डिक्शनरी ने इस साल के लिए होमर (Homer) के रूप में अपने शब्द का चयन किया है। डिक्शनरी ने इस शब्द का खुलासा करते हुए कहा कि होमर वैश्विक शब्द गेम सनसनी Wordle से प्रेरित है। मालूम हो कि मई 2022 के पहले सप्ताह के दौरान 'Homer' शब्द को लगभग 75,000 बार इंटरनेट पर खोजा गया था।
बेसबाल में होता है इसका प्रयोग
कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने बुधवार को एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह शब्द बेसबाल में होम रन के लिए एक अनौपचारिक अमेरिकी शब्द है। हालांकि यह ग्रीक कवि और लेखक के चरित्र का उल्लेख नहीं करता है। कैम्ब्रिज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी खिलाड़ियों के अलावा बाहर के कई खिलाड़ियों ने इस शब्द को पहले नहीं सुना था। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में हताशा और झुंझलाहट व्यक्त की। हालांकि कई लोगों ने इस शब्द के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए कैम्ब्रिज डिक्शनरी की ओर रुख किया।
The Cambridge Dictionary Word of the Year 2022 is... 🥁
Head to our website to find out: https://t.co/yENHhLAuEu #CambridgeWOTY #WordOfTheYear2022 pic.twitter.com/QdZyqp5ZGa
— Cambridge Dictionary (@CambridgeWords) November 17, 2022
79,000 से अधिक बार किया गया है सर्च
डिक्शनरी ने अपने एक ब्लाग में कहा, 'Wordle के लिए होमर पांच मई का उत्तर था तो गैर अमेरिकी उपयोगकर्ताओं ने इस शब्द के बेसबाल से से जोड़ लिया, हालांकि गैर अमेरिकी ने सोशल मीडिया पर इस शब्द को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी, कई लोगों ने इसके बारे में जनने के लिए कैम्ब्रिज डिक्शनरी की वेबसाइट पर गए और इस शब्द के बारे में सर्च किया।' डिक्शनरी ने कहा कि इस शब्द को कैम्ब्रिज डिक्शनरी वेबसाइट पर साल 2022 में अब तक कुल 79,000 से अधिक बार देखा गया। पांच मई के दिन ही इस शब्द को मात्र एक दिन में 65,401 बार खोजा गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।