Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ब्रांड मोदी की चमक पड़ी फीकी', विदेशी मीडिया ने कहा- चुनाव परिणाम से विपक्ष को मिली नई ताकत

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 05 Jun 2024 11:45 PM (IST)

    अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा है कि चुनाव में मोदी की जीत हुई है लेकिन उन्हें झटका भी लगा है। विदित हो कि ये तीनों प्रमुख अमेरिकी अखबारों ने चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आलोचनात्मक रुख अपनाया था। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के अनुसार चुनाव परिणाम ने कई नेताओं को चौंकाया है। कई दलों के कार्यकर्ता को अप्रत्याशित खुशी भी मिली है।

    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( फोटो- ANI )

    पीटीआई, वाशिंगटन। ताजा लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजेय होने का आभामंडल कमजोर पड़ा है और विपक्ष को नई ताकत मिली है। भारत में हुए चुनाव परिणाम को लेकर यह राय है अंतरराष्ट्रीय मीडिया की। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को 240 सीटें मिली हैं जो मोदी के नेतृत्व में हुए तीन लोकसभा चुनावों में सबसे कम हैं। जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं जो तीन चुनावों में सर्वाधिक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने यह राय जाहिर की है। अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने मोदी का आभामंडल कमजोर पड़ने की बात लिखी है। यह दस वर्षों के मोदी के शासनकाल में अचानक हुआ बदलाव है। 2024 के चुनाव में मोदी की पार्टी जीती है लेकिन रिकार्डतोड़ जीत से दूर है। जबकि वा¨शगटन पोस्ट ने लिखा है- भारतीय मतदाताओं ने मोदी को अस्वीकार कर दिया है।

    चुनाव परिणाम हिंदू राष्ट्रवादियों के लिए झटका

    चुनाव परिणाम हिंदू राष्ट्रवादियों के लिए झटका है। अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा है कि चुनाव में मोदी की जीत हुई है लेकिन उन्हें झटका भी लगा है। विदित हो कि ये तीनों प्रमुख अमेरिकी अखबारों ने चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आलोचनात्मक रुख अपनाया था। कानपुर के मूल निवासी लेकिन इस समय अमेरिका की जान हापकिंस यूनीवर्सिटी स्कूल में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर देवेश कपूर ने द पोस्ट में वक्तव्य दिया है- भारत में लोकतंत्र मरा नहीं है, यह इस चुनाव से पक्का हो गया है। चुनाव ने साबित किया है कि भारतीय मतदाता स्वतंत्र सोच से निर्णय लेता है, उसे कोई भी चीज भ्रमित नहीं कर सकती है।

    ब्रांड मोदी की चमक हुई कम 

    अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के अनुसार चुनाव परिणाम ने कई नेताओं को चौंकाया है। कई दलों के कार्यकर्ता को अप्रत्याशित खुशी भी मिली है। ब्रिटिश मीडिया दिग्गज बीबीसी के अनुसार चुनाव परिणाम ने साबित किया है कि ब्रांड मोदी की चमक कम हुई है। निश्चित रूप से भाजपा को मतदाताओं की सत्ताविरोधी सोच का सामना करना पड़ा है। इस परिणाम से विपक्ष के लिए नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। जबकि टाइम पत्रिका ने लिखा है कि भारत का चुनाव परिणाम निश्चित रूप से मोदी और भाजपा के लिए झटका है। मोदी को अब ज्यादा सशक्त विपक्ष का सामना करना पड़ेगा। सीबीसी न्यूज ने कहा है कि चुनाव परिणाम ने कांग्रेस को भविष्य के लिए नई सांसें दी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'जज को राजनीति पर पड़ने वाले फैसले के असर की समझ जरूरी', जस्टिस चंद्रचूड़ ने ऑक्सफोर्ड में क्यों कही ये बात?