चंद्रमा पर उतरा अमेरिकी प्राइवेट कंपनी का लैंडर 'ब्लू घोस्ट', अब तक इतने देश कर चुके हैं लैंडिंग
टेक्सास की प्राइवेट कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट लैंडर रविवार को चांद पर सफलतापूर्वक उतरा है। यह चंद्रमा पर लैंडर उतारने वाला दूसरा प्राइवेट अंतरिक्षयान है। भारत सहित कुल 5 देशों ने चांद पर लैंडर भेजने में सफलता प्राप्त की है। भारत 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश बना था।
एपी, केप केनवरल। अमेरिका की एक प्राइवेट कंपनी का लैंडर रविवार को चांद पर उतरा। टेक्सास की कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस का 'ब्लू घोस्ट' लैंडर चांद पर उतरने वाला दूसरा प्राइवेट अंतरिक्षयान है। इससे पहले पिछले साल प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का ओडीसियस लैंडर चंद्रमा पर उतरा था। ब्लू घोस्ट नाम जुगनुओं की दुर्लभ अमेरिकी प्रजाति के नाम पर रखा गया है।
फ्लोरिडा से जनवरी में प्रक्षेपित किए गए इस 'लैंडर' ने चंद्रमा की कई तस्वीरें भेजीं। भारत समेत केवल पांच देश चंद्रमा पर लैंडर उतारने में सफल रहे हैं। 1966 में सोवियत संघ का लूना 9 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला अंतरिक्षयान था। इसके चार महीने बाद अमेरिका ने सर्वेयर 1 को चंद्रमा पर उतारा।
2013 में चीन ने युतु नाम का रोवर चंद्रमा पर उतारा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1969 में अपोलो मिशन में नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्डि्रन को चंद्रमा पर उतारकर इतिहास रचा। नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले इंसान बने। 2013 में चीन ने युतु नाम का रोवर चंद्रमा पर उतारा और यह उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा देश बना।
भारत ने चंद्रयान उतारा
चंद्रयान -3 मिशन के तहत 23 अगस्त 2023 को चांद पर लैंडर उतारकर भारत ने कीर्तिमान रचा था। भारत चंद्रमा पर लैंडर उतारने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। 20 जनवरी, 2024 को चंद्रमा की सतह पर लैंडर उतारने वाला पांचवां देश बन गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।