गर्लफ्रेंड के साथ क्या कर रहे बिल गेट्स? इंटरव्यू में खोले कई राज; 2021 में पत्नी से हुआ था तलाक
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड पाउला हर्ड के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे लकी है कि उन्हें पाउला जैसी सीरियस गर्लफ्रेंड मिली है। बता दें कि बिल गेट्स का 2021 में मेलिंडा फ्रेंच के साथ तलाक हो गया है। पाउला हर्ड भी मार्क हर्ड की विधवा हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरबपति बिल गेट्स ने एक हालिया इंटरव्यू में पाउला हर्ड के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा की और उन्हें सीरियस गर्लफ्रेंड बताया। गेट्स ने कहा कि वे दोनों साथ में काफी मजे कर रहे हैं।
69 वर्षीय बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने एक अमेरिकी न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में ये बातें कहीं। बता दें कि 2021 में मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के साथ हुए हाई-प्रोफाइल तलाक के बाद ये रेयर मौका था, जब बिल गेट्स ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की।
कई इवेंट पर दिखे साथ
2022 के बाद से कपल को कई पब्लिक इवेंट पर एक साथ देखा गया था। हालांकि उन्होंने अगले एक साल तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। 2023 के बाद बिल गेट्स और पाउला हर्ड ने एक साथ कई इवेंट अटेंड किए। वह 2024 में ओलंपिक गेम्स भी देखने गए थे।
मैं काफी लकी हूं कि मेरे पास पाउला जैसी सीरियस गर्लफ्रेंड है। हम साथ में काफी मजे कर रहे हैं, ओलंपिक जा रहे हैं और कई बेहतर चीजें कर रहे हैं।
- बिल गेट्स
बता दें कि पाउला हर्ड ओरैकल सीईओ मार्क हर्ड की विधवा हैं। वह शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में काफी काम कर चुकी हैं। दोनों की दो बेटियां थीं। पिछले दो दशक में पाउला ने कई नॉन प्रॉफिट संगठनों के लिए फंड जुटाने का काम किया है।
किताब में किया जिक्र
- पाउला हर्ड के बारे में बिल गेट्स ने अपनी किताब सोर्स कोड में भी जिक्र किया है। पुस्तक की स्वीकृति में बिल गेट्स ने उन्हें अपनी पांडुलिपि के शुरुआती पाठकों में से एक के रूप में श्रेय दिया है।
- इस किताब में बिल गेट्स ने अपने शुरुआती जीवन का विवरण दिया है, जिसमें उनके बचपन और शुरुआती करियर से लेकर 1970 के दशक के अंत तक का विवरण है। बता दें कि 1975 में पॉल एलन के साथ बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखी थी।
यह भी पढ़ें: क्या भारत को प्रयोगशाला मानते हैं बिल गेट्स? पॉडकास्ट में कही ऐसी बात; भड़के लोग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।