Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    APEC Summit 2023: WTO में सुधार पर दिखी एकजुटता तो यूक्रेन-गाजा में संघर्ष के मुद्दे पर अलग-थलग दिखे एपेक लीडर्स

    APEC Summit 2023 एशिया पैसिफिक इकोनामिक कोआपरेशन (एपेक) फोरम की बैठक के दौरान यूक्रेन-गाजा में जारी संघर्ष के मुद्दे पर नेता विभाजित दिखे। ब्रुनेई इंडोनेशिया और मलेशिया ने इसे लेकर संयुक्त बयान भी जारी किया। उन्होंने तत्काल संघर्ष विराम और गाजा में नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के निर्बाध प्रावधान का आह्वान किया। अब यह सम्मेन साल 2024 में होगा।

    By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Sun, 19 Nov 2023 06:59 AM (IST)
    Hero Image
    APEC Summit 2023: WTO में सुधार पर दिखी एकजुटता तो इजरायल-हमास मुद्दे पर अलग-थलग दिखे एपेक लीडर्स

    रायटर, सैन फ्रांसिस्को। एशिया पैसिफिक इकोनामिक कोआपरेशन (एपेक) फोरम की बैठक के दौरान यूक्रेन-गाजा में जारी संघर्ष के मुद्दे पर नेता विभाजित दिखे। हालांकि, उन्होंने विश्व व्यापार संगठन में सुधार को लेकर अपना समर्थन जताया।

    कुछ एपेक नेताओं ने रियाद में 11 नवंबर को संयुक्त अरब-इस्लामिक शिखर सम्मेलन के संदेशों को साझा किया, जिसमें गाजा में सैन्य अभियानों को तत्काल रोकने का आह्वान किया गया था। ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया ने इसे लेकर संयुक्त बयान भी जारी किया। उन्होंने तत्काल संघर्ष विराम और गाजा में नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के निर्बाध प्रावधान का आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकाऊ अर्थव्यवस्था बनाने के तरीके खोजने के लिए मिलकर काम किया

    सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच भी बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने पर जोर दिया गया। बाइडन ने शुक्रवार को एशिया पैसिफिक इकोनामिक कोआपरेशन केशिखर सम्मेलन के समापन पर कहा कि नेताओं ने हिंद प्रशांत के लिए समावेशी, लचीले और टिकाऊ अर्थव्यवस्था बनाने के तरीके खोजने के लिए मिलकर काम किया है।

    अगला सम्मेलन पेरू में होगा

    उन्होंने कहा कि हमने मिलकर जलवायु संकट के सबसे बुरे प्रभावों को रोकने के लिए किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की है। अगला सम्मेलन वर्ष 2024 में पेरू में होगा। इस बीच, ताइवान के प्रतिनिधि मोरिस चांग ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई और सैन फ्रांसिस्को में शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भी चर्चा की गई। माेरिस चांग ने पत्रकाराें काे बताया कि उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कोई भी बातचीत नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- APEC Summit 2023: 'एशियाई देशों को अपने स्वयं के भागीदार चुनने में सक्षम होना चाहिए', अमेरिका की चीन को दो टूक