Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अमेरिकी नागरिकता सबका अधिकार नहीं', टैरिफ वॉर के बीच US के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 09:02 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने पद संभालने के साथ कई नियमों में बदलाव किए। सबसे पहले उन्होंने अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर का रास्ता दिखा। इस बीच ट्रंप प्रशासन की नीतियों का बचाव करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी नजर आए। उन्होंने कहा कि अमेरिका वीजा उन लोगों के लिए विशेषाधिकार है जो अमेरिकी कानूनों और मूल्यों का सम्मान करते हैं।

    Hero Image
    अमेरिकी नागरिकता सबका अधिकार नहीं। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पद संभालते ही कई नियमों में बदलाव किए हैं। इसको लेकर दुनिया भर में चर्चाएं की जा रही हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका के वीजा नीति पर सख्त रुप अपनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका वीजा उन लोगों के लिए विशेषाधिकार है जो अमेरिकी कानूनों और मूल्यों का सम्मान करते हैं। हालांकि यह सभी आवेदकों को दिया जाने वाले अधिकार नहीं है।

    ट्रंप की नीतियों का किया समर्थन

    दरअसल, एक संपादकीय में रुबियो ने सख्त अप्रवासन नीतियों को लेकर ट्रंप का समर्थन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सत्ता संभालते ही बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर का रास्ता दिखाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप के नियमों की सराहना भी की है।

    अपने लेख में रुबियो ने लिखा कि अमेरिका आना कोई अधिकार नहीं है। यह उन लोगों को दिया जाने वाला विशेषाधिकार है जो हमारे कानूनों का मूल्यों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वह अमेरिका के विदेश मंत्री रहेंगे वह कभी यह नहीं भूलेंगे।

    कानून वीजा रद करने का भी अधिकार देता है

    उन्होंने कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीयता नीति के तहत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले और आतंकवाद का समर्थन देने वाले लोग अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हैं। उन्होंने कहा कि कानून हमें वीजा रद करने का भी अधिकार देता है।

    वहीं, ट्रंप प्रशासन द्वारा अप्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को रुबियो ने सही ठहराया है और सख्ती का बचाव करते हुए कहा कि वीजा की जांच लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। अमेरिकी वीजा धारकों को पता होना चाहिए कि वीजा मिलने के बाद कोई जांच समाप्त नहीं होती है। सरकार, कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों की मदद से किसी भी संभावित खतरे या नियमों का उल्लंघन करने वाले वीजा धारकों की निरंतर निगरानी करती है।

    यह भी पढ़ें: 'आइए और देखिए क्या हाल हो गया हमारा...', पुतिन के हमले से परेशान जेलेंस्की ने ट्रंप को यूक्रेन आने का दिया न्योता

    यह भी पढ़ें: टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न; चीन बोला- बाघ के गर्दन में लगी घंटी... वही खोल सकता, जिसने बांधा है