अमेरिका में इस एयरलाइंस की सभी उड़ानें अचानक रद, क्रिसमस से पहले हवाईअड्डों पर अफरा-तफरी; ये वजह आई सामने
क्रिसमस से पहले अमेरिका में एक एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया। इससे वहां के हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट में फंसे हैं। अमेरिकन एयरलाइंस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी कि तकनीकी समस्या की वजह से एयरलाइंस ने अमेरिका में अपनी सभी उड़ानों को रोक दिया है।

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका में तकनीकी समस्या के कारण अमेरिकन एयरलाइंस की विमान सेवा प्रभावित रही। समस्या की जानकारी मिलने के बाद एयरलाइन के अनुरोध पर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिका में अमेरिकन एयरलाइंस की सभी उड़ानों को रोकने का आदेश दे दिया। तकनीकी समस्या के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे क्रिसमस की छुट्टियों मनाने के लिए यात्रा कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हजारों यात्री अमेरिका के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंस गए। कई यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर अपनी परेशानियों को बयां किया। विमानन नियामक की वेबसाइट के अनुसार तकनीकी समस्या ठीक करने के बाद अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ानों को मंगलवार तड़के उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।