Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में तूफान और बाढ़ का कहर, पानी में रेल पुल बहा; अब तक 16 की मौत

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 10:50 PM (IST)

    केंटकी में अधिकारियों ने फालमाउथ शहर को अनिवार्य रूप से खाली करने का आदेश दिया है। यह लिकिंग नदी के पास स्थित 2000 लोगों की आबादी वाला शहर है। अर्कांसस में लोगों को अत्यंत आवश्यक न होने पर यात्रा से बचने का अनुरोध किया गया है। बीएनएसएफ रेलवे ने पुष्टि की है कि मैमोथ स्पि्रंग में एक रेल पुल बाढ़ के पानी में बह गया।

    Hero Image
    ओहियो नदी का जलस्तर 24 घंटे में पांच फीट बढ़ गया है (फोटो: रॉयटर्स)

    एपी, डायर्सबर्ग। अमेरिका के दक्षिणी और मध्य-पश्चिमी इलाकों में तूफान और अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। इसके कारण 16 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ का पानी अचानक सड़कों पर आ जाने के कारण वाहन बह गए। इसने रेलवे पुल को भी नुकसान पहुंचाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम के और खराब होने की आशंका है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को कहा कि बुधवार से केंटकी के कुछ हिस्सों में 30.5 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जबकि अर्कांसस और मिसौरी के कुछ हिस्सों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है। इस मौसम के लिए गर्म तापमान, अस्थिर वातावरण, तेज हवा के झोंके और खाड़ी से आने वाली प्रचुर मात्रा में नमी जिम्मेदार है।

    24 घंटे में 5 फीट बढ़ा जलस्तर

    इससे आने वाले दिनों में जलमार्गों का जलस्तर और बढ़ सकता है। लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने कहा कि ओहियो नदी का जलस्तर 24 घंटे में पांच फीट बढ़ गया है। अभी और बढ़ने की आशंका है। यह लुइसविले के इतिहास में सबसे बड़ी 10 बाढ़ की घटनाओं में से एक हो सकती हैं।

    अर्कांसस, मिसिसिपी, टेनेसी और केंटकी में शनिवार को बाढ़ की आपात स्थिति और तूफान की चेतावनी जारी की गई। सड़कों पर बाढ़ का पानी, टूटे पेड़, कीचड़ आदि के कारण चलना मुश्किल था। तूफान और बाढ़ के कारण टेक्सास से लेकर ओहियो तक आपात स्थिति पैदा हो गई। मरने वालों में अकेले टेनेसी के 10 लोग शामिल हैं।

    मिसौरी के वेस्ट प्लेन्स में एक कार बह गई। केंटकी में एक नौ वर्षीय बच्चा स्कूल जाते समय अचानक आई बाढ़ में बह गया। एक 74 वर्षीय व्यक्ति का शव नेल्सन काउंटी में डूबे वाहन में मिला। फ्लाइट अवेयर डॉटकाम के अनुसार, शनिवार को 521 उड़ानें रद करनी पड़ीं और 6,400 से अधिक उड़ानें विलंबित रहीं।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में तूफान से भयंकर तबाही, लाखों घरों की बिजली गुल और छत उड़े; बाढ़ आने का भी अंदेशा

    comedy show banner
    comedy show banner