Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में तूफान से भयंकर तबाही, लाखों घरों की बिजली गुल और छत उड़े; बाढ़ आने का भी अंदेशा

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 06:22 PM (IST)

    राष्ट्रीय मौसम सेवा ने गुरुवार को अमेरिका के दक्षिणी और मध्य-पश्चिम में बाढ़ की चेतावनी दी है। टेक्सास से लेकर मिशिगन तक देश के एक बड़े हिस्से में पहले ही तूफान ने तबाही मचाई हुई है। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। तूफान से कई घर और बिजनेस तबाह हो गए और लाखों घरों की बिजली गुल हो गई।

    Hero Image
    तूफान के कारण कुछ समय के लिए आपातकाल घोषित किया गया था (फोटो: रॉयटर्स)

    एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम क्षेत्र के कई इलाकों में भीषण तूफान के चलते कई घरों की छतें उड़ गईं, बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इसके चलते लाखों घरों की बिजली गुल हो गई। एक व्यक्ति के मारे जाने और कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलिनोइस, अरकंसास, इंडियाना, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में बुधवार शाम भीषण तूफान और बवंडर को लेकर दर्जनों चेतावनियां जारी की गईं। जबकि उत्तर-पूर्व अरकंसास में तूफान के चलते कुछ समय के लिए आपातकाल घोषित किया गया।

    बाढ़ का भी मंडराया खतरा

    इलिनोइस, अरकंसास, मिसौरी, मिसिसिपी और टेनेसी में 90 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। जबकि इंडियाना में भी बुधवार रात 182,000 घरों में बिजली नहीं रही। आने वाले दिनों में दक्षिण और मध्य पश्चिम में बाढ़ के खतरे का भी अंदेशा जताया गया है, क्योंकि पूर्व की ओर बढ़ रहा तूफान विकराल होता जा रहा है।

    राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि शनिवार तक बाढ़ का खतरा रहेगा। अगले चार दिन में 30 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा की संभावना है। तूफान पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, टेक्सास से लेकर मिनेसोटा और मेन तक देश के बड़े हिस्से में रहने वाले करीब नौ करोड़ लोगों को खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

    पहले भी तूफानों ने मचाई तबाही

    • इसके पहले मार्च 2023 में भी अमेरिका में बर्फीले तूफान ने तबाही मचाई थी। इससे न्यू इंग्लैंड के कुछ हिस्से, न्यूयॉर्क, उत्तर पूर्वी पेंसिल्वेनिया और उत्तरी न्यू जर्सी के प्रभावित हुए थे। उस वक्त भी 74,700 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई थी। यह तूफान ऐसे वक्त में आया था, जब कैलिफोर्निया में पजारो नदी का बांध टूट जाने से काफी तबाही हुई थी। कैलिफोर्निया में पजारो नदी के बांध टूटने से 1500 से अधिक लोग फंसे गए थे।
    • वहीं पिछले साल अक्टूबर में फ्लोरिडा में मिल्‍टन तूफान से आए बवंडर और बाढ़ ने तबाही मचाई थी। कहा गया था कि तीन महीने में जितनी बारिश होती है, उतनी बारिश सिर्फ 3 घंटों में हो गई। 20 लाख से ज्‍यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए थे। 32 लाख से ज्यादा घरों और दफ्तरों में बिजली गुल हो गई थी।

    यह भी पढ़ें: भारतीय शख्स को अमेरिका में सुनाई गई 35 साल की सजा, करतूत सुनकर आ जाएगी शर्म

    comedy show banner
    comedy show banner