Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम लोगों के लिए खोला गया अमेरिका का पहला गांधी संग्रहालय, भारतीय राजनयिक ने की सराहना

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 09:25 PM (IST)

    संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में भारतवंशी अमेरिकी समुदाय के गणमान्य लोगों और न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल मौजूद थे। इसे आदित्य बिड़ला समूह और न्यूजर्सी स्थित गांधीवादी सोसायटी की साझेदारी में विकसित किया गया है। इसे मार्टिन लूथर किंग फाउंडेशन के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है।

    Hero Image
    भारतीय राजनयिक ने इस प्रोजेक्ट की सराहना की है।

    वाशिंगटन, प्रेट्र। अटलांटिक शहर न्यूजर्सी में महात्मा गांधी के जीवन और संदेश को समर्पित अमेरिका का पहला संग्रहालय मंगलवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यह 'राष्ट्रपिता' को समर्पित अमेरिका में पहला संग्रहालय है। इसका उद्घाटन पिछले सप्ताह किया गया था। संग्रहालय में कलाकृतियों के साथ-साथ डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन हैं, जिनसे आगंतुक शांति-अहिंसा के प्रेरणा स्त्रोत के रूप में विश्व विख्यात हस्ती के जीवन की घटनाओं को देख-सुन सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संग्रहालय के उद्घाटन में कौन-कौन था शामिल

    संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में भारतवंशी अमेरिकी समुदाय के गणमान्य लोगों और न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल मौजूद थे। इसे आदित्य बिड़ला समूह और न्यूजर्सी स्थित गांधीवादी सोसायटी की साझेदारी में विकसित किया गया है। इसे मार्टिन लूथर किंग फाउंडेशन के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है।

    भारतीय राजनयिक ने की सराहना

    इस साझेदारी में आधुनिक काल की दोनों महान हस्तियों के जीवन और उनके संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय राजनयिक ने इस प्रोजेक्ट पर गांधीवादी सोसायटी और उसके संस्थापक भद्र बुटाला के प्रयासों की सराहना की।

    यह भी पढ़ें- Indian Railways: 2025 तक ट्रेन के सभी इंजनों को इलेक्ट्रिक से बदला जाएगा, इसके लिए होंगे ये बदलाव

    यह भी पढ़ें- SC: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार