विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के बाद अमेरिका ने भी बैन किया TikTok, अब चीन ने खेला नया मास्टरस्ट्रोक

By Neel RajputEdited By:
Published: Fri, 18 Sep 2020 07:29 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के मुताबिक अमेरिका में रविवार से टिकटॉक ऐप की डाउनलोडिंग पर प्रतिबंध लगाया दिया गया है।

भारत के बाद अमेरिका ने भी बैन किया TikTok, अब चीन ने खेला नया मास्टरस्ट्रोक
भारत के बाद अमेरिका ने भी बैन किया TikTok, अब चीन ने खेला नया मास्टरस्ट्रोक

वॉशिंगटन, एएनआइ। चीन की ByteDance कंपनी की Tiktok को लेकर किसी अमेरिकी कंपनी से डील की बात चल रही है। इस डील के बाद Tiktok के ग्लोबल ऑपरेशन को यही कंपनी देखेगी, लेकिन इसके लिए अमेरिकी सरकार की इजाजत लेनी होगी। गौरतलब है कि Tiktok छोटे पापुलर वीडियो के कारण विख्‍यात ऐप है, लोग जिससे परिवार के जैसा जुड़ाव महसूस करते हैं।

भारत के बाद अब अमेरिका ने भी वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को बैन कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के आदेश के मुताबिक अमेरिका में रविवार से इस चीनी ऐप की डाउनलोडिंग पर प्रतिबंध लगाया दिया है। इसी के साथ मैसेज शेयरिंग ऐप We Chat की डाउनलोडिंग पर पर भी बैन लगा दिया गया है।

टिकटॉक के लिए अमेरिका का बाजार बड़ा

टिकटॉक के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है, जहां 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। अमेरिका में टिकटॉक को 17.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस लिहाज से अमेरिका में इस वीडियो शेयरिंग ऐप के बंद होने से चीन की कंपनी को बड़ा झटका लगेगा। पहले ही भारत में टिकटॉक के बंद होने से कंपनी को काफी नुकसान हो चुका है।

भारत में सौ से ज्‍यादा चीनी ऐप पर प्रतिबंध

लद्दाख में भारतीय सैनिकों के साथ भिड़ंत के बाद भारत की सबसे बड़ी कार्रवाई 29 जून 2020 की शाम हुई, जब 59 चीनी ऐप्स को बैन किया गया। इसमें टिक टॉक (TikTok) के अलावा Vigo Video, DU Recorder, Likee, Helo सहित कई ऐप थे। केवल टिकटॉक और हेलो ऐप पर बैन से चीन की बाइट डांस कंपनी को लगभग 45,000 करोड़ रुपये के नुकसान की उम्मीद है। इसके बाद 40 से अधिक ऐप्‍स पर रोक लगाई गई। इसके बाद चीनी ऐप्‍स पर वैश्विक स्‍तर प्रतिबंध लगाने का अभियान चल पड़ा। इसके लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ओर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने इस कदम की प्रशंसा की।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।