विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Attack On Donald Trump: ट्रंप पर हमला करने वाले मैथ्यू के कार में मिला विस्फोटक, स्कूल में जीता था 500 डॉलर का स्टार अवार्ड

Published: Sun, 14 Jul 2024 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2024 11:35 PM (IST)

आरोपी ने डोनाल्ड ट्रंप पर चार से पांच गोलियां दागीं। गनीमत रही है कि पूर्व राष्ट्रपति की इस हमले में ...और पढ़ें

Attack On Donald Trump: थॉमस मैथ्यू क्रूक्स। (फाइल फोटो)
Attack On Donald Trump: थॉमस मैथ्यू क्रूक्स। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पेंसिल्वेनिया के बटलर में थी डोनाल्ड ट्रंप की रैली।
  2. बेथेल पार्क शहर का रहने वाला था हमलावर मैथ्यू।
  3. जवाबी कार्रवाई में मारा गया 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रूक्स का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपना नाम बता रहा है। इसके बाद वह कहता कि उसे डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन से नफरत है। मैथ्यू के सोशल मीडिया को खंगाला जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की जागरण. डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है। हालांकि मैथ्यू का यह वीडियो पुराना है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की पार्टी 'रिपब्लिकन' से है हमलावर का नाता, 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने AR-15 राइफल से चलाई थी गोली

आरोपी क्रूक्स पेंसिल्वेनिया राज्य के बेथेल पार्क का रहने वाला था। यह जगह ट्रंप की रैली से करीब 35 मील दूर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने 2022 में स्नातक पास किया था। सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने जवाबी कार्रवाई में मैथ्यू को ढेर कर दिया है।

कार में मिला विस्फोटक

वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की खबरों के मुताबिक हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की कार में विस्फोटक सामग्री मिली है। यह कार पेंसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप की रैली स्थल के पास खड़ी थी।

क्रुक्स को मिला था 500 डॉलर का स्टार अवार्ड

पिट्सबर्ग ट्रिब्यून रिव्यू के मुताबिक क्रूक्स ने 2022 में बेथेल पार्क हाईस्कूल से स्नातक किया था। उसे नेशनल मैथ एंड साइंस इनिशिएटिव से 500 डॉलर का स्टार अवार्ड भी मिला था। बता दें कि घटनास्थल पर सुरक्षा एजेंसियों को क्रुक्स के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को मारी गोली, बाइडन की पार्टी से जुड़े ग्रुप को दिया चंदा; हमलावर मैथ्यू पर कई खुलासे