यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
61 फीसद अमेरिकी मानते हैं जलवायु परिवर्तन को बड़ा खतरा
शिकागो की एख यूनिवर्सिटी के रिसर्च सर्वे में सामने आया कि 85 फीसद डेमोक्रेट और 61 फीसद रिपब्लिकन समेत 72 ...और पढ़ें

वाशिंगटन (आइएएनएस)। पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर होने के बाद भी 61 फीसद अमेरिकी जलवायु परिवर्तन को पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा मानते हैं। एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट एट द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो (ईपीआइसी) और द एसोसिएटेड प्रेस एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के सर्वे में सामने आया कि 85 फीसद डेमोक्रेट और 61 फीसद रिपब्लिकन समेत 72 फीसद लोगों को लगता है कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है।
जलवायु परिवर्तन से निपटने के सवाल पर ज्यादातर लोगों ने सरकार के क्लीन पावर प्लान को खत्म करने और पेरिस समझौते से बाहर निकलने के फैसले के विरोध में अपना मत दिया। ईपीआइसी के निदेशक माइकल ग्रीनस्टोन ने कहा कि सर्वे के परिणाम ने पर्यावरण के मुद्दे पर बहस को और तेज कर दिया है।
कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 18 फीसद लोगों ने 100 डॉलर प्रतिमाह देने पर सहमति जताई। वहीं आधे से अधिक लोगों ने प्रतिमाह एक डॉलर का भुगतान करने में भी असमर्थता व्यक्त की। इस सर्वे के लिए 17 से 21 अगस्त 2017 तक 18 वर्ष से बड़े लोगों से बात की गई थी।