विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक के नकारात्मक प्रभावों के लिए सीईओ जुकरबर्ग ने मांगी माफी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 08:44 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Oct 2017 09:42 AM (GMT+05:30)

जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा, 'इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं तथा और बेहतर बनने की कोशिश करूंगा।

फेसबुक के नकारात्मक प्रभावों के लिए सीईओ जुकरबर्ग ने मांगी माफी
फेसबुक के नकारात्मक प्रभावों के लिए सीईओ जुकरबर्ग ने मांगी माफी

वॉशिंगटन, एजेंसी। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि इसका इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया, जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए।

जुकरबर्ग (33) ने किसी विशेषष घटना का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन माफी ऐसे समय मांगी है जब इस बात के सबूत सामने आ रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में लाने के लिए रूस ने प्रचार करने और मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया।

जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा, 'इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं तथा और बेहतर बनने की कोशिश करूंगा। जिस तरह मेरे काम का इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं, मैं बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा।'

कांग्रेस को दी जाएंगी तीन हजार विज्ञापनों की प्रतियां

इससे पहले फेसबुक ने घोषषणा की थी कि वह उन तीन हजार विज्ञापनों की प्रतियां कांग्रेस को उपलब्ध करवाएगा, जिन्हें रूस की एक छद्म कंपनी ने जून 2015 से मई 2017 के बीच एक लाख डॉलर में खरीदा था। इन विज्ञापनों को लगभग 470 फर्जी खातों से जोड़ा गया था, जिन्हें संभवत: रूस से संचालित किया जाता था।

यह भी पढ़ें: लास वेगास गोलीबारी में 58 की मौत, 515 घायल; IS ने ली हमले की जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।