Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में नहीं थम रहीं गोलीबारी की घटनाएं, अब सभा में फायरिंग से तीन की मौत; छह लोग घायल

    US Shooting अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह घायल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटनास्थल से 25 से 30 कारतूस के खोल और एक हथियार मिला है। सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 21 Jul 2024 09:21 PM (IST)
    Hero Image
    अमेरिका में गोलीबारी में तीन की मौत।

    एपी, जागरण। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में कमी आती नहीं दिख रही है। ताजा मामला फिलाडेल्फिया का है। यहां रविवार की रात करीब दो बजे एक सभा में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक फिलाडेल्फिया के कैरोल पार्क इलाके में 100 से अधिक लोग सभा में मौजूद थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: रूस ने अमेरिकी बमवर्षक विमानों को रोका, पुतिन के फाइटर प्लेन देख पीछे मुड़े बाइडन के सिपाही

    एक ने मौके पर ही तोड़ा दम

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कई पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घटनास्थल पर एक से अधिक कैलिबर के कारतूस के खोल मिले हैं। पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों की मौत पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर में हुई। सभी घायलों की हालत स्थिर है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

    लगभग 25-30 कारतूस के खोल मिले

    इंस्पेक्टर डीएफ पेस ने कहा कि घटनास्थल पर 25 से 30 कारतूस के खोल मिले हैं। एक व्यक्ति को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। ऐसा लगता है कि उसे निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। हालांकि सभा क्यों बुलाई गई थी... इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने एक हथियार बरामद किया है। अभी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय शख्स पर ट्रक ड्राइवर ने चलाई गोली, एक महीने पहले की थी शादी; अब घर में पसरा मातम