Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस ने अमेरिकी बमवर्षक विमानों को रोका, पुतिन के फाइटर प्लेन देख पीछे मुड़े बाइडन के सिपाही

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 05:44 PM (IST)

    आर्कटिक में रूस ने अमेरिका के बमवर्षक विमानों को रोक दिया। पुतिन के दो फाइटर प्लेन आते देख बाइडन के सिपाहियों को पीछे मुड़ने पर मजबूर होना पड़ा। रूस का आरोप है कि अमेरिका इन उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन की मदद करने में जुटा है। उसने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतों से सीधा सैन्य टकराव का खतरा बढ़ सकता है।

    Hero Image
    रूस ने अमेरिका के बमवर्षक विमानों को खदेड़ा। (फाइल फोटो)

    एएफपी, मॉस्को। रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस को एक बार फिर अमेरिका के रणनीतिक बमवर्षक विमानों को रोकने की खातिर अपने लड़ाकू विमान भेजने पड़े। दो अमेरिकी विमान आर्कटिक में बैरेंट्स सागर के ऊपर उड़ान भर रहे थे। मगर रूसी विमान को देखते ही दोनों ने अपना रास्ता बदल लिया। अमेरिकी सेना अक्सर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ाने भरती है। उसका कहना है कि यह ऑपरेशन तटस्थ हवाई क्षेत्र में और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय शख्स पर ट्रक ड्राइवर ने चलाई गोली, एक महीने पहले की थी शादी; अब घर में पसरा मातम

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कहा?

    घटना पर रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय का कहना है कि रूसी संघ की सीमा के निकट आने वाले हवाई लक्ष्य को रोकने के लिए लड़ाकू विमानों को भेजा गया था। रूसी लड़ाकू विमानों के चालक दल ने हवाई लक्ष्य की पहचान अमेरिकी वायुसेना के दो B-52H रणनीतिक बमवर्षक विमानों के रूप में की है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी लड़ाकू विमाने के निकट पहुंचने पर अमेरिकी बमवर्षकों ने अपना रास्ता बदल लिया।

    सीधा सैन्य टकराव का बढ़ रहा खतरा

    अमेरिकी सेना के अभ्यासों पर रूस ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। जून महीने में ही रूस ने चेतावनी दी थी कि काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोनों की उड़ानों से सीधा सैन्य टकराव जारी हो सकता है। रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह काला सागर के तटस्थ जल क्षेत्र में अपने टोही ड्रोन का इस्तेमाल करके यूक्रेन की क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमला करने में मदद कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में उठे बगावत के स्वर, खैबर पख्तूनख्वा में 10 हजार लोग सड़कों पर उतरे; सेना की गोलीबारी में कई घायल