लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ TMC को मिला एक नया 'मित्र', योगेंद्र यादव के संगठन ने पीएम के खिलाफ लगाए पोस्टर
पांच दिन बाद नया साल शुरू होने वाला है। यह भी कह सकते हैं कि पांच दिनों बाद चुनाव वर्ष शुरू हो जाएगा। उस लोकसभा चुनाव वर्ष की शुरुआत से पहले बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक नया मित्र मिल गया। इस मित्र ने कोलकाता का कार्यालय क्षेत्र कहा जाने वाले बीबीडी बाग यानी डलहौजी को मोदी हटाओ पोस्टर से पाट दिया है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पांच दिन बाद नया साल शुरू होने वाला है। यह भी कह सकते हैं कि पांच दिनों बाद चुनाव वर्ष शुरू हो जाएगा। उस लोकसभा चुनाव वर्ष की शुरुआत से पहले बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक नया 'मित्र' मिल गया। इस मित्र ने कोलकाता का कार्यालय क्षेत्र कहा जाने वाले बीबीडी बाग यानी डलहौजी को मोदी हटाओ पोस्टर से पाट दिया है।
क्या है संगठन का उद्देश्य?
भाजपा को रोकने के लिए एक नया संगठन 'भारत जोड़ो अभियान (पश्चिम बंगाल)' मैदान में उतरा है। पोस्टर में संस्था का नाम और मुख्य उद्देश्य बताया गया है। प्रयोजन क्या है? मकसद एक ही है- मोदी को रोकना। बंगाल के संदर्भ में, यह संगठन या मंच खुले तौर पर कहता है कि चूंकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा है, इसलिए वे भाजपा की मुख्य विपक्षी ताकत के रूप में तृणमूल के साथ रहेंगे। वे राज्य की सत्ताधारी पार्टी के विरूद्ध नहीं जाएंगे।
योगेंद्र यादव हैं संगठन के मुखिया
सवाल यह है कि इस संगठन के पीछे कौन हैं? पता चला कि इस संगठन का मुखिया योगेंद्र यादव हैं, जो कभी अन्ना हजार और अरविंद केजरीवाल के साथ दिखते तो कभी किसान आंदोलन तो कभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। पिछले कई वर्षों में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विभिन्न आंदोलनों में योगेंद्र यादव बार-बार नजर आए हैं। चाहे एनआरसी, सीएए विरोधी आंदोलन हो या किसान आंदोलन, वे हर जगह पहुंचते रहे हैं। इसके बाद उन्होंने इसी साल फरवरी में दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब से इस नए मंच की घोषणा की थी। उनकी पश्चिम बंगाल शाखा ने कोलकाता के डलहौजी में पोस्टर लगाए हैं।
बंगाल में भाजपा के खिलाफ मोर्चा
भारत जोड़ो अभियान की बंगाल शाखा के संयोजकों में से एक कल्याण सेनगुप्ता ने कहा कि हम बैठकें करके भाजपा के खिलाफ जनमत तैयार कर रहे हैं। मैं सीमित साधनों के भीतर काम कर रहा हूं। यह काम अब नहीं रुकेगा। लोकसभा चुनाव के बाद भी नहीं। इसे कम से कम 2030 तक जारी रहना चाहिए। क्यों? कल्याण ने जवाब दिया कि भाजपा ने समाज में सांप्रदायिकता का जो जहर घोला है उसे खत्म करने में कम से कम 2030 लग जाएंगे। इसे पोस्टबाजी को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा नरेन्द्र मोदी को सामने रखकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 2019 में मोदी भाजपा के उम्मीदवार थे। वह 2024 में जनता के उम्मीदवार हैं। अगर कोई आम लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा करता है, तो आमजन उनसे खुद ही समझ लेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।