Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal: बीरभूम में महिला व उसके पति की पीट-पीटकर हत्या, डायन होने के संदेह में दिया घटना को अंजाम

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 05:17 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नपाड़ा गांव में डायन होने के संदेह में एक महिला और उसके पति की गांव के मुखिया और उनके लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    बीरभूम में महिला व उसके पति की पीट-पीटकर हत्या

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नपाड़ा ग्राम में मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। 21वीं सदी में भी लोग अंधविश्वास और काला-जादू टोना में विश्वास रखते हैं।

    दरअसल, राज्य के बीरभूम जिले के नपाड़ा गांव में डायन होने के संदेह में एक महिला और उसके पति की गांव के मुखिया और उनके लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इस शर्मसार कर देने वाली घटना में मरने वालों के नाम पांडु हेम्ब्रम व पार्वती हेम्ब्रम हैं। हालांकि, पुलिस ने गांव के मुखिया व घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीरभूम के पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखोपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। डायन के संदेह में दोनों को मारा-पीटा गया या इसके पीछे कोई और वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है।

    डायन होने का था शक

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के मुखिया रुबाई बेसरा को पार्वती के डायन होने का शक था। उसे लगता था कि रुबाई अपने पति के साथ घर पर जादू-टोना करती है।

    इसलिए उन्होंने दंपत्ति की हत्या कर दी। गांव का मुखिया शनिवार को अपने कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- अखिलेश के बाद अब सीएम ममता से मिलने 24 मार्च को कोलकाता आ रहे हैं कुमारस्वामी

    मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज

    बुरी तरह जख्मी हालत में दोनों को बोलपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना का गांववालों ने विरोध जताया।

    इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची साइंथिया थाने की पुलिस ने गांववालों की शिकायत पर मुखिया व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: जेडीएस को मिला तेलंगाना के सीएम केसीआर का साथ, चुनाव में करेंगे सपोर्ट