Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bengal: 'कानून व्यवस्था में गिरावट को बर्दाश्त नहीं करेंगे', संदेशखाली घटना को लेकर राज्यपाल का सख्त संदेश

    By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 02:00 AM (IST)

    बंगाल के राज्यपाल डा सीवी आनंद बोस ने संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हाल में हुए हमले की घटना के आठ दिन बाद भी फरार मुख्य आरोपित तृणमूल नेता शाहजहां शेख की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को फिर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में एक संविधान है अदालत है और राज्यपाल है। सबकी भूमिका तय है। वह समय आने पर कानून के मुताबिक कदम उठाएंगे।

    Hero Image
    बंगाल के राज्यपाल डा सीवी आनंद बोस (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल डा सीवी आनंद बोस ने संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हाल में हुए हमले की घटना के आठ दिन बाद भी फरार मुख्य आरोपित तृणमूल नेता शाहजहां शेख की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को फिर नाराजगी व्यक्त की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल ने पुलिस की भूमिका पर जताया असंतोष

    पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताते हुए राज्यपाल ने कहा कि अब राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। हमें एक्शन चाहिए। पुलिस व सरकार को कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए। राज्यपाल ने इसके साथ सख्त लहजे में कहा,

    राज्य में कानून व्यवस्था में गिरावट को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    यह भी पढ़ें: पालिका भर्ती घोटाला में बंगाल के मंत्री, तृणमूल विधायक के आवास पर ईडी की छापेमारी; 14 घंटे तक चला तलाशी अभियान

    उन्होंने कहा कि देश में एक संविधान है, अदालत है और राज्यपाल है। सबकी भूमिका तय है। वह समय आने पर कानून के मुताबिक कदम उठाएंगे। राज्यपाल ने यह भी कहा कि संदेशखाली की घटना के पीछे कौन है, वह सभी जानते हैं।

    तत्काल कार्रवाई करें

    उन्होंने कहा कि उसे अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया, इस बारे में सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए। राज्यपाल ने जोर दिया कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

    बता दें कि राशन घोटाले के संबंध में ईडी की टीम बीते पांच जनवरी को जब उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने गई थी तो उनके समर्थकों की भीड़ ने अधिकारियों पर हमला कर दिया था। इसमें तीन ईडी अधिकारी घायल हो गए थे। घटना के बाद से शाहजहां फरार है।

    यह भी पढ़ें: ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड शाहजहां अभी भी फरार