यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
West Bengal: प्रेमी के साथ मिलकर सहकर्मी को ब्लैकमेल करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार, यूं फंसाया चंगुल में
पहले अपनी सहकर्मी को अपने प्रेमी के साथ प्यार करने के लिए उकसाया उसके बाद उनके अंतरंग पलों का वीडियो ...और पढ़ें

HighLights
- अच्छी बातें कहकर मुझे उसके प्यार में फंसवाया
- सोनम ने उसका चुपके से वीडियो बनाया
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पहले अपनी सहकर्मी को अपने प्रेमी के साथ प्यार करने के लिए उकसाया, उसके बाद उनके अंतरंग पलों का वीडियो बनाकर सहकर्मी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस आरोप में एक स्कूल शिक्षिका व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला दक्षिण 24 परगना जिले के नरेन्द्रपुर का है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार शिक्षिका एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। पीड़िता भी उसी स्कूल में शिक्षिका है। पीड़िता ने बताया-'सोनम (बदला हुआ नाम) ने मेरा राजदीप (बदला हुआ नाम) नामक युवक से परिचय कराया।
अच्छी बातें कहकर मुझे उसके प्यार में फंसवाया
उसने उसे अपना दोस्त बताया था। हम तीनों काफी मिलते-जुलते थे। सोनम ने राजदीप के बारे में अच्छी-अच्छी बातें कहकर मुझे उसके प्यार में फंसवाया। एक दिन मैंने दोनों को अपने घर आने का निमंत्रण दिया। मैं अकेली रहती हूं। रात बहुत हो जाने पर मैंने उन दोनों को मेरे घर में ही रुक जाने को कहा।
सोनम ने उसका चुपके से वीडियो बनाया
उन्होंने उसी मौके का फायदा उठाया। राजदीप ने मुझे प्रभावित करके उस रात मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। सोनम ने उसका चुपके से वीडियो बना लिया। उसके बाद दोनों मुझे ब्लैकमेल करने लगे। राजदीप ने मुझसे 20 लाख रुपये लिए। मेरे सोने के गहने भी मांगे। कोई और रास्ता न देखकर मैंने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने घटना की जांच के बाद दोनों को को गिरफ्तार कर लिया। उनके मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है।
