विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Board Exam: बंगाली और अंग्रेजी के बाद इतिहास का पेपर भी हुआ लीक, 10वीं के तीन छात्रों पर एक्शन

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 06 Feb 2024 09:57 AM (IST)

परिक्षाओं में नकल को लेकर सरकार सख्त है लेकिन इसके बावजूद परीक्षाओं में नकल के मामले थमने का नाम नहीं ...और पढ़ें

West Bengal Board Exam: बंगाली और अंग्रेजी के बाद इतिहास का प्रश्नपत्र हुआ लीक (फाइल फोटो)
West Bengal Board Exam: बंगाली और अंग्रेजी के बाद इतिहास का प्रश्नपत्र हुआ लीक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान लीक हुआ इतिहास का प्रश्नपत्र
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
  3. दो दिनों में हुई 14 अभ्यार्थियों पर कार्रवाई

पीटीआई, कोलकाता। परिक्षाओं में नकल को लेकर सरकार सख्त है, लेकिन इसके बावजूद परीक्षाओं में नकल के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल में सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन ही इतिहास के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गए।

बंगाली और अंग्रेजी के बाद इतिहास का प्रश्नपत्र हुआ लीक

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बंगाल में 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के तीसरे दिन सोमवार को सोशल मीडिया पर बंगाली और अंग्रेजी के बाद इतिहास के प्रश्नपत्रों की तस्वीरें वायरल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि तीन अभ्यर्थियों को पूरी परीक्षाओं के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।ए

प्रश्नपत्रों की तस्वीरें की थी वायरल

अधिकारी ने कहा कि तीनों अभ्यर्थियों ने सोमवार को परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद मोबाइल फोन पर प्रश्नपत्रों की तस्वीरें ली थी। उन्होंने इसके बाद तीनों के खिलाफ एक्शन लिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने का दोषी पाया। इसके बाद तीनों अभ्यार्थियों के पूरे सत्र के लिए परीक्षा देने पर रोक लगा दी।

दो दिनों में हुई 14 अभ्यार्थियों पर कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि ये छात्र मालदा जिले के दो स्कूलों में परीक्षा दे रहे थे। उन्होंने प्रश्न पत्र की प्रत्येक शीट की तस्वीर ली और उसे वाट्सएप पर वायरल कर दिया।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि 2 फरवरी से शुरू हुई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पिछले दो दिनों में 14 अभ्यार्थियों को दंडित किया गया है। इनमें 3 फरवरी को अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों को वायरल करने के लिए 12 अभ्यार्थियों पर कार्रवाई की गई है और दो फरवरी को बंगाली प्रश्नपत्रों को वायरल करने के लिए दो अभ्यार्थियों पर कार्रवाई की गई है।

वहीं, बोर्ड अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने इसे लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राज्य सरकार की छवि खराब करने और परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने के लिए बच्चों का शोषण कर रहे हैं।

इस साल 17 अभ्यार्थियों पर हुआ एक्शन

बता दें कि पश्चिम बंगाल के 2,675 केंद्रों पर अनुमानित 9,23,045 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं से कुल 17 अभ्यार्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिनमें से 16 मालदा जिले से और एक जलपाईगुड़ी जिले से है।

यह भी पढ़ें- केंद्र के जल जीवन मिशन फंड पर ममता बनर्जी का हमला, कहा- ध्यान भटकाने का कर रही प्रयास

यह भी पढ़ें- बंगाल के राशन भ्रष्टाचार मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस जांच पर लगाई रोक, केस डायरी भी मांगी