यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केंद्र के जल जीवन मिशन फंड पर ममता बनर्जी का हमला, कहा- ध्यान भटकाने का कर रही प्रयास
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र के जल जीवन मिशन ( Jal Jeevan Mission ) के लिए फंड देने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के लिए राज्य सरकार को फंड आवंटित किए जाने को लोकसभा चुनाव से पहले अपने प्रचार का हथकंडा बताया है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए केंद्र विभिन्न योजनाओं के बकाया फंड के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है।
मालूम हो कि केंद्र की ओर से जल जीवन मिशन के लिए 951.57 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस योजना में केंद्र व राज्य सरकारों की समान भागीदारी है अर्थात बंगाल सरकार को भी इतने ही फंड अपनी तरफ से खर्च करने होंगे। उसे 15 दिनों के अंदर इस बाबत खोले गए खाते में रुपये जमा कराने होंगे।
फंड जारी करने को लेकर ममता का हमला
केंद्र से भेजे गए रुपयों को किसी अन्य मद में खर्च नहीं किया जा सकेगा। ममता ने कहा कि इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए जमीन अधिग्रहित करने से लेकर सारा कुछ राज्य सरकार को अकेले करना होगा जबकि इसका पूरा श्रेय केंद्र लेने का प्रयास करेगा।
यह आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रचार का उसका हथकंडा है। मालूम हो कि अब तक ममता केंद्र पर योजनाओं का बकाया फंड नहीं देने को लेकर निशाना साधती आ रही थीं, अब फंड जारी करने को लेकर हमला बोला है।
