West Bengal: नशे में धुत शख्स ने पत्नी पर डाली बुरी नजर, तो पति को आया गुस्सा; दोनों आंखें फोड़ कर निकाल ली बाहर
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दमदम में एक व्यक्ति ने नशे में धुत शख्स को पहले बुरी तरह पीटा और फिर उसकी दोनों आंखें फोड़कर बाहर निकाल लीं। आरोप है कि शख्स ने उसकी पत्नी पर बुरी नजर डाली थी। उसे दर्द में कराहता सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और महिला के पति की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में उसकी मौत हो गई।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता से सटे दक्षिण दमदम में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक घर के दरवाजे पर गिरकर कथित तौर पर एक महिला पर बुरी नजर डाली, तो उसके गुस्साए पति ने युवक की जमकर पिटाई की, उसके बाद उसके सीने पर बैठकर आंखें निकाल लीं।
युवक की चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हुई स्थानीय लोगों की भीड़ ने आरोपी पति को पीट-पीटकर मार डाला। मृत व्यक्ति का नाम गोकुल मंडल था। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।
नशे में धुत था युवक
यह घटना दमदम के वार्ड नंबर तीन के प्रमोद नगर इलाके में बुधवार को घटी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में प्रदीप इलाके में गली से होकर गुजर रहा था, तभी वह लड़खड़ाते हुए गोकुल मंडल के घर के दरवाजे पर गिर गया। घर का गेट खुल गया।
इसके बाद उसने घर से बाहर निकली महिला को देख उस पर बुरी नजर डाली। इतने में घर से महिला का पति गोकुल मंडल भी निकला और नशे में धुत प्रदीप की पिटाई करने लगा। आरोप है कि वह प्रदीप के सीने पर चढ़ गया और उसकी दोनों आंखें फोड़ बाहर निकाल लिया।
स्थानीय लोगों ने की पिटाई
- प्रदीप दर्द से जोर-जोर से चिल्लाने लगा। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रदीप को छटपटाते देख आक्रोशित लोगों ने गोकुल को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
- खबर पाकर मौके पर पहुंची दमदम थाने की पुलिस ने गोकुल और प्रदीप दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गोकुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बंगाल में अब जन्म प्रमाणपत्र को लेकर बड़ी फर्जीवाड़ा, प्रशासन में मचा हड़कंप; कई गिरफ्तार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।