विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WB Staff Bharti: ममता सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में सभी मेडिकल कॉलेजों के हाउस-स्टाफ की भर्ती रद

Published: Tue, 03 Sep 2024 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2024 05:48 PM (IST)

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मंगलवार को सभी मेडिकल कॉलेजों में स्थानीय स्तर पर हाउस-स्टाफ की भर्ती ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में सभी मेडिकल कॉलेजों के हाउस-स्टाफ की भर्ती रद कर दी गई है। (File Photo)
पश्चिम बंगाल में सभी मेडिकल कॉलेजों के हाउस-स्टाफ की भर्ती रद कर दी गई है। (File Photo)

HighLights

  1. बंगाल में सभी अस्पतालों में हाउस-स्टाफ की भर्ती रद की गई
  2. अपराजिता विधेयक बंगाल विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में स्थानीय स्तर पर हाउस-स्टाफ की भर्ती रद कर दी है। ममता के मंत्रालय ने यह फैसला किस वजह से लिया, इसका इसके पीछे का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से यह फैसला लिया गया है।

अपराजिता विधेयक पारित

गौरतलब है कि मंगलवार को कोलकाता आरजी अस्पताल में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद बंगाल विधानसभा ने दुष्कर्म के मामलों से जल्दी निपटने के लिए एक संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया। ममता सरकार द्वारा लाए गए इस विधेयक में दुष्कर्म व हत्या के दोषियों को 10 दिनों के अंदर फांसी की सजा का प्रविधान है।

डॉ घोष की बढ़ी कास्टडी

सोमवार को सीबीआई ने वित्तीय अनियमितता मामले में कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया गया, घोष के अलावा तीन अन्य को संस्थान में वित्तीय कदाचार में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। मंगलवार को घोष की कास्टडी को 8 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

24 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआईआर

घोष पर टेंडरों को लेकर पक्षपात करने, मेडिकल आर्गेनिक कचरे की अवैध बिक्री और रुपये लेकर मेडिकल छात्रों को पास कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर एजेंसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने डा. घोष के खिलाफ 24 अगस्त को एफआईआर दर्ज कर इस मामले की भी जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में जिस श्रमिक की गोमांस के शक में हुई हत्या, अब उसके परिवार को मिलेगी नौकरी; ममता बनर्जी का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।