विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में जिस श्रमिक की गोमांस के शक में हुई हत्या, अब उसके परिवार को मिलेगी नौकरी; ममता बनर्जी का एलान

Published: Tue, 03 Sep 2024 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2024 04:35 PM (IST)

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में गोमांस पकाने के शक में एक श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। ...और पढ़ें

श्रमिक के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी।
श्रमिक के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी।

HighLights

  1. दक्षिण 24 परगना जिले का रहने वाला था श्रमिक।
  2. 27 अगस्त को हरियाणा में की गई थी निर्मम हत्या।
  3. कोर्ट ने 5 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

राब्यू, जागरण, कोलकाता। हरियाणा में काम करने के दौरान बंगाल के जिस प्रवासी श्रमिक की पिटाई से मौत हो गई थी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का फैसला किया है। यह बात सोमवार सुबह तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने इंटरनेट मीडिया पर साझा की।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद हत्या तो 10 दिन में फांसी, गैंगरेप में आखिरी सांस तक उम्रकैद; जानिए क्या है अपराजिता बिल?

ममता परिवार के साथ खड़ीं

आरोप है कि दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती इलाके के रहने वाले साबिर मल्लिक को गोमांस खाने के संदेह में हरियाणा में पीट-पीटकर मार दिया गया। ममता के आदेश पर तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की थी। कुणाल ने कहा कि ममता उसके परिवार के साथ खड़ी हैं, जो भाजपा शासित हरियाणा में उन्मादी हिंसा में मारा गया।

कुणाल ने कहा कि वह उनके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देंगी। रविवार को तृणमूल के राज्यसभा सदस्य समीरुल इस्लाम के साथ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल साबिर के परिवार से मिलने बासंती गया था। समीरुल राज्य प्रवासी श्रमिक कल्याण बोर्ड के भी प्रभारी हैं।

गोमांस खाने के शक में हत्या के पांच आरोपित भेजे जेल

उधर, दादरी जिले के बाढड़ा में गत 27 अगस्त को कथित रूप से गोमांस पकाने के शक को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हीं झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: TMC विधायक लवली मैत्रा ने कसाइयों से की डॉक्टरों की तुलना, वीडियो साझा कर भाजपा ने लगाया आरोप