Kolkata Metro की पटरियों पर मिला अज्ञात शव, टॉलीगंज और रवीन्द्र सरोबार के बीच सेवाएं हुई बाधित
कोलकाता के टॉलीगंज और रवीन्द्र सरोबार मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरियों पर एक शव पड़ा मिला। अधिकारी के अनुसार एक ड्राइवर ने सुबह करीब 947 बजे शव को पटरियों पर पड़ा देखा था जिसके बाद टॉलीगंज से काबी सुभाष स्टेशन तक ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई। वहीं मेट्रो अधिकारियों द्वारा इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई।

पीटीआई, कोलकाता। कोलकाता के टॉलीगंज और रवीन्द्र सरोबार मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरियों पर एक शव पड़ा मिला। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पटरियों पर शव पड़े होने से मेट्रो सेवाएं भी बाधित हुई हैं।
मेट्रो स्टेशन की पटरियों पर मिला शव
अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को टॉलीगंज और रवीन्द्र सरोबार मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरियों पर एक शव पड़ा था। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो मेट्रो सेवाओं को तुरंत रोक दिया गया।
टॉलीगंज से रवीन्द्र सरोबार स्टेशन के बीच सेवाएं हुई बाधित
अधिकारी के अनुसार, एक ड्राइवर ने सुबह करीब 9:47 बजे शव को पटरियों पर पड़ा देखा था, जिसके बाद टॉलीगंज से रवीन्द्र सरोबार स्टेशन तक ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई।
यह भी पढ़ें- West Bengal: बर्दवान विश्वविद्यालय के तालाब में तैरता मिला महिला का शव, कुलपति ने मौत को लेकर जताई यह आशंका
पुलिस को दी गई शव मिलने की जानकारी
मेट्रो स्टेशन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शव को पटरियों से जल्द से जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है। इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं दक्षिणेश्वर से मैदान स्टेशन के बीच चल रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।