'रात को 12:30 बजे बाहर कैसे गई?', दुर्गापुर MBBS छात्रा से रेप मामले पर CM ममता बनर्जी ने पूछे सवाल
West Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं कि छात्रा रात 12:30 बजे बाहर कैसे गई? पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। फोटो - एएनआई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल एक बार फिर गलत वजहों से चर्चा में है। दुर्गापुर में एमबीबीएस की 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
ममता बनर्जी ने इसे लेकर कॉलेज मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि छात्रा रात को 12:30 बजे बाहर कैसे निकली?
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "पीड़िता एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती थी। इस घटना का जिम्मेदार कौन होगा? वो रात को 12:30 बजे बाहर कैसे निकली?"
ममता बनर्जी ने कहा-
पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
ममता बनर्जी के अनुसार, इस तरह की घटनाओं के लिए राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। प्राइवेट कॉलेजों को भी कैंपस के आसपास कड़ी सुरक्षा लागू करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- दुर्गापुर में MBBS छात्रा से रेप मामले में 3 गिरफ्तार, हिरासत में आरोपी; फोन लोकेशन से पुलिस ने किया ट्रैक
#WATCH | Kolkata, WB: On the alleged gangrape of an MBBS student in Durgapur, CM Mamata Banerjee says, "... The girls should not be allowed to go outside (college) at night. They have to protect themselves also. There is a forest area. Police are searching all the people. Nobody… https://t.co/9cck7wwxcn pic.twitter.com/OnuFiFSIAz
— ANI (@ANI) October 12, 2025
पीड़िता अस्पताल में भर्ती
यह घटना शुक्रवार की देर रात की है, जब पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ कैंपस के बाहर घूम रही थी। तभी 3 युवक लड़की को जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।