Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी पर विवाद: ममता बनर्जी पर बंगाल बीजेपी चीफ का पलटवार, बोले- भगवा रंग के बिना अधूरा है 'भारत'

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 08:56 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल ( West Bengal) भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवा रंग के बिना भारत अधूरा है। दरअसल पश्चिम बंगाल की सीएम बनर्जी ने भाजपा पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रैक्टिस जर्सी को भगवा रंग में बदलने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने कहा हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप चैंपियन बनेंगे।

    Hero Image
    ममता बनर्जी पर बंगाल बीजेपी चीफ का पलटवार (Image: ANI)

    एएनआइ, कोलकाता। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भगवा रंग को लेकर शनिवार को ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवा रंग के बिना भारत अधूरा है और मुख्यमंत्री बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, पश्चिम बंगाल की सीएम बनर्जी ने भाजपा पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रैक्टिस जर्सी को भगवा रंग में बदलने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने कहा, 'हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप चैंपियन बनेंगे। बीजेपी अपनी प्रैक्टिस जर्सी तक को भगवा रंग में बदल दिया है।'

    भगवा रंग को लेकर BJP पर सीएम बनर्जी का आरोप

    बनर्जी के भगवा रंग को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप पर पलटवार करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा, 'तिरंगे में केसरिया रंग है। क्या आप (CM ममता बनर्जी) इसे वहां से भी हटा सकते हैं? भगवा रंग के बिना भारत अधूरा है। इसलिए सीएम ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।'

    'बीजेपी सरकार भारत को 'बेच' रही है'

    इससे पहले भी ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री ने कोलकाता के पोस्टा में पोस्टा बाजार मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जगधात्री पूजा का उद्घाटन करते हुए कहा कि जहां राज्य सरकार सारा काम करती है, वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केवल विज्ञापन पर ध्यान केंद्रित करती है। हमने ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि आप विज्ञापनों के जरिए केवल कुछ हासिल कर सकते हैं। लेकिन ये स्थायी नहीं हैं। सीटें आ और जा सकती हैं। ममता ने कहा कि बीजेपी सरकार भारत को 'बेच' रही है और हजारों उद्योगपति देश छोड़कर चले गए हैं।'

    2024 में होंगे लोकसभा चुनाव

    बता दें कि देश में 2024 में चुनाव होंगे। ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सबसे मजबूत विरोधियों में से एक हैं और मोदी रथ का मुकाबला करने के लिए विपक्षी भारतीय (I.N.D.I.A) गुट का हिस्सा हैं।

    यह भी पढ़े: Kolkata: ‘भाई दूज’ के मौके पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे टीएमसी के पूर्व नेता सोवन चटर्जी, पार्टी में फिर होना चाहते हैं शामिल

    यह भी पढ़े: कांग्रेस का वोट काटने के लिए भाजपा से पैसे लेते हैं ओवैसी...', अधीर रंजन चौधरी ने AIMIM प्रमुख को वोट कटवा करार दिया

    वर्ल्ड कप फाइनल के विशेष खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    https://www.jagran.com/icc-world-cup-2023-finals-know-timeline-key-highlights-memorable-moments-records-winners-and-more.html

    comedy show banner
    comedy show banner