विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चरित्रहीनता के आरोप में गांव वालों ने विधवा को पीटा, सिर मुंडन कर ललाट पर सुई से उकेर कर लिखा 420

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Mon, 17 Oct 2022 02:42 PM (IST)

बंगाल के मालदा के चांचल में चरित्रहीनता का आरोप लगाकर एक विधवा का सिर मुंडन कर सार्वजनिक रूप से पिटाई ...और पढ़ें

मालदा के चांचल में चरित्रहीन का आरोप लगाकर एक विधवा की पिटाई कर उसका सिर मुंडन करा दिया गया
मालदा के चांचल में चरित्रहीन का आरोप लगाकर एक विधवा की पिटाई कर उसका सिर मुंडन करा दिया गया

कोलकाता, राज्‍य ब्‍यूरो। बंगाल के मालदा के चांचल में चरित्रहीनता का आरोप लगाकर एक विधवा का सिर मुंडन करा दिया गया और सार्वजनिक रूप से पिटाई भी गई। ज्यादती की हद तब पार हो गई, जब उसके ललाट पर सुई से उकेर कर 420 लिख दिया गया। घटना के दौरान कुछ पुरुषों ने मिलकर महिला के पैर को बांध दिया था।

इसके बाद उसे गांव से भी बाहर निकाल दिया गया। पूरी घटना को अंजाम खाप पंचायत की सभा में दिए गए निर्देश पर हुआ। पति की डेढ़ साल पहले मृत्यु के बाद महिला अपनी दो बच्चियों के साथ ससुराल में रह रही थी। मालदा के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए

यह घटना मालदा के चांचल थाना क्षेत्र के क्षेमपुर ग्राम पंचायत के केंद्रोंं बेड़े की है। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए। जागरण ने वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की है। पीड़ित महिला का नाम काजली बेडे है। उसके पति कुर्बान की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी और तब से वह अपनी दो बेटियों के साथ कंदारन स्थित अपने ससुराल में रह रही थी।

ससुराल वालों का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसके एक अज्ञात व्यक्ति से संबंध बन गए थे। कभी-कभी वह रात में घर से बाहर निकल जाती थी। उसकी सास ने ग्रामीणों को सूचना दी। गांव में मध्यस्थता बैठक भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में जब वह घर से बाहर निकली तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद पीड़ित महिला पर अत्याचार शुरू हुआ।

ससुरालवालों की शिकायत पर सार्वजनिक रूप से की गई पिटाई 

मध्यस्थता बैठक में ससुराल वालों ने एक के बाद एक शिकायत की तथा इसके बाद सार्वजनिक रूप से महिला को पीटा भी गया।उसके बाद एक व्यक्ति ने महिला की टांगें बांध दी और उसे पकड़ लिया। एक अन्य महिला ने उसका सिर मुंडन कर ललाट सुई से ‘420’ उकेर दिया। खबर है कि उसे गांव से निकाल दिया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद चांचल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है तथा इसकी जांच की जा रही है। मालतीपुर विधानसभा के विधायक और जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम बख्शी ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। मैं पुलिस और प्रशासन से बात करूंगा। यह वांछनीय नहीं है।अगर कोई दोषी है तो पुलिस और प्रशासन कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें-

Bombay HC में दुष्‍कर्म के आरोपित को जमानत, लापता पीड़िता एक साल में मिली तो करनी होगी शादी

Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र कल, 26 घंटे 48 मिनट रहेगा खरीदारी का मुहूर्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।