Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay Diwas: 1971 युद्ध की 52वीं वर्षगांठ पर जश्न मनाएगी भारतीय सेना, कई दिग्गजों को किया गया आमंत्रित

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 11:55 AM (IST)

    भारत की जांबाज सेना ने हमेशा पाकिस्तान को युद्ध के मैदान में धूल चटाई है। ऐसा ही एक युद्ध साल 1971 में लड़ा गया था जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर शानदार जीत के साथ भारतीय सेना ने सैन्य इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।

    Hero Image
    1971 युद्ध की 52वीं वर्षगांठ पर जश्न मनाएगी भारतीय सेना (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारत की जांबाज सेना ने हमेशा पाकिस्तान को युद्ध के मैदान में धूल चटाई है। ऐसा ही एक युद्ध साल 1971 में लड़ा गया था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर शानदार जीत के साथ भारतीय सेना ने सैन्य इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस युद्ध में 93000 पाकिस्तानी सेना के जवानों ने अपने भारतीय सेना के सामने अपने हथियार डाल दिए थे। इसी के साथ यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण बन गया। इस लड़ाई के बाद पाकिस्तान के दो फाड़ हो गए और एक नया देश बाग्लादेश अस्तिस्व में आया। 1971 की ऐतिहासिक जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    1971 युद्ध के 52 साल पूरे हो रहे हैं

    इस साल 1971 युद्ध के 52 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के 52 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है।

    फोर्ट विलियम में आयोजित होगा कार्यक्रम

    विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की पूर्वी कमान (Eastern Command) एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम कोलकाता के फोर्ट विलियम में मौजूद पूर्वी कमान के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

    चार दिन होगा कार्यक्रम

    कार्यक्रम चार दिन होगा, जिसमें भारतीय सेना के 1971 युद्ध के दिग्गजों जवानों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिजनों के साथ-साथ बांग्लादेश के प्रतिनिधियों या 'मुक्ति जोधा' को आमंत्रित किया जाएगा।

    इन गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया

    यह भव्य आयोजन पूर्वी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूर्वी कमान के सभी रैंक के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, कार्यक्रम में परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र जैसे भारतीय सेना वीरता पुरस्कारों के विजेताओं के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों, शीर्ष सैन्य अधिकारियों और कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

    वीरता पुरस्कार विजेताओं के करीबी आमंत्रित

    वहीं, वीरता पुरस्कार विजेताओं के करीबियों में से स्वर्गीय कैप्टन कुमुद कुमार की पत्नी संतोष कुमुद कुमार, वीआरसी और स्वर्गीय कर्नल सतीश कुमार वैश्य की पत्नी वीना वशिष्ठ आमंत्रित हैं। वीआरसी कैप्टन कुमुद कुमार और कर्नल एसके वशिष्ठ दोनों को 1971 के युद्ध में ऑपरेशन कैक्टस लिली में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। दोनों भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की दूसरी बटालियन से संबंधित थे। 

    इसके अलावा 1971 के युद्ध में बांग्लादेश की तरफ से भाग लेने वाले 'मुक्ति जोधा' के जवानों के एक प्रतिनिधिमंडल को भी जश्न मनाने के लिए इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। चार दिवसीय समारोह में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: West Bengal: 'महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने की भाजपा ने रची साजिश', ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप