विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ममता के मंत्री पर ही भड़के TMC कार्यकर्ता, कार में तोड़फोड़; मिनिस्टर बोले- मेरी हत्या की कोशिश, पुलिस देखती रही

Published: Thu, 03 Jul 2025 08:33 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने जन शिक्षा विस्तार मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की कार पर हमला किया। ...और पढ़ें

टीएमसी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर आए और चोर-चोर के नारे लगाए (फोटो: पीटीआई)
टीएमसी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर आए और चोर-चोर के नारे लगाए (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. मंत्री पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप
  2. मंत्री ने कहा कि यह मेरी हत्या का प्रयास था
  3. विधानसभा क्षेत्र मंतेश्वर का दौरा कर रहे थे मंत्री

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बंगाल के जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय विभाग के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की कार में तोड़फ़ोड़ की। चौधरी पूर्व बर्धमान जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र मंतेश्वर का दौरा कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि यह मेरी हत्या का प्रयास था। स्थानीय पुलिस ने सबकुछ देखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया है। जानकारी के मुताबिक जब मंत्री का काफिला क्षेत्र से गुजर रहा था, तो नाराज टीएमसी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर आए और चोर और जबरन वसूली करने वाले जैसे नारे लगाए, जबकि कुछ ने जूते और झाड़ू लहराए।

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक बनने के बाद मंत्री ने अपने क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली। वह सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। सिद्दीकुल्ला ने इस घटना में मंतेश्वर पंचायत समिति के अध्यक्ष अहमद हुसैन शेख पर उंगली उठाई है। अहमद ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में IOCL के प्लांट पर हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडरों से लीक कर दी LPG; मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़