Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kolkata Weather: कोलकाता में न्यूनतम तापमान ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, सर्दी में हो रहा है गर्मी का एहसास

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 08:20 PM (IST)

    एक और उत्तर भारत में ठंड हर दिन बढ़ती ही जा रही है वहीं पूर्वी भारत कोलकाता में ठंड में तापमान इतना अधिक रह रहा है कि नए रिकार्ड बन रहे हैं। महानगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    Hero Image
    Kolkata Weather: कोलकाता में न्यूनतम तापमान ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, सर्दी में हो रहा है गर्मी का एहसास

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो: एक और उत्तर भारत में ठंड हर दिन बढ़ती ही जा रही है, वहीं पूर्वी भारत कोलकाता में ठंड में तापमान इतना अधिक रह रहा है कि नए रिकार्ड बन रहे हैं। महानगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ठंड के मौसम में पिछले 50 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री और अधिकतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा सामान्य से सात डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि मौसम विभाग को एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है। नए साल की पूर्व संध्या पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वमानुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता में ठंड में गर्मी का एहसास

    मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत उच्च दबाव क्षेत्र के कारण ठंड गायब है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंडी हवाओं को रोक रहा है। गर्म और आर्द्र दक्षिण-पश्चिमी हवाएं राज्य में प्रवेश कर रहीं है। दरअसल मंगलवार का अधिकतम तापमान - 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जो सबसे अधिक रहा है।

    17 दिसंबर कोलकाता का सबसे ठंडा दिन

    मौसम विभाग ने बताया कि 17 दिसंबर इस साल कोलकाता का सबसे ठंडा रहा है। 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। उसके बाद पारा धीरे-धीरे चढ़ना शुरू हुआ, जो पिछले दो दिनों में 20 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने ग्लोबल वार्मिंग को भी इसका कारण कहा है।

    गुरुवार से तापमान में होगी गिरावट

    अलीपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जीके दास का कहना है कि अब कोलकाता में जल्द ही ठंड बढ़ेगी। वर्तमान में गर्म और आर्द्र दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण गर्मी बढ़ रही हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि मध्य भारत से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं जल्द ही शहर में पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार तक तीन से चार डिग्री और गिर सकता है। हालांकि शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी हवा की तीव्रता कम होने की उम्मीद है, जिससे पारा फिर से एक या दो डिग्री ऊपर चढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: कोलकाता में वरिष्ठ नागरिकों के संगठन ने सीएम को लिखा पत्र, नए साल के जश्न में पटाखों पर लगाम लगाने का अनुरोध